Sapna Choudhary Ke Gane: सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुईं सपना चौधरी, व्हाइट सूट में ठुमके लगाते देख फैंस हुए क्रेजी

Sapna Choudhary Ke Gane: सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड हुईं सपना चौधरी, व्हाइट सूट में ठुमके लगाते देख फैंस हुए क्रेजी
X
मौजूदा समय में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का बस नाम ही काफी है। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने जबरदस्त डांस से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हरियाणवी क्वीन का डांस वीडियो चाहे नया हो या पुराना इंटरनेट पर हमेशा चर्चा में रहता है।

मौजूदा समय में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का बस नाम ही काफी है। हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने जबरदस्त डांस से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हरियाणवी क्वीन का डांस वीडियो चाहे नया हो या पुराना इंटरनेट पर हमेशा चर्चा में रहता है। यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि लोगों को उनके बारे में बात करने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। इस बीच सपना चौधरी का रेड फरारी डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

उनकी पॉपुलैरिटी का ही कमाल है कि सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। इंटरनेट पर उनके गाने आए दिन ट्रेंड करते रहते हैं जैसे इस समय रेड फरारी (Red Farari) गाना देखकर लोग खुश हो रहे हैं। सपना चौधरी का ये डांस वीडियो 2018 का है, जो इतने सालों बाद भी लोगों को डांस करने पर मजबूर कर रहा है। म्यूजिक वीडियो में सपना चौधरी सिंपल व्हाइट सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनके डांस मूव्स के तो क्या कहने। मतलब सपना चौधरी को देखकर लगता है कि उनका डांस से पुराना नाता है। हरियाणवी डांसिंग क्वीन के डांस की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसका अंदाजा आप उनकी परफॉर्मेंस के दौरान वहां जमा हुई भीड़ से लगा सकते हैं।

2018 में रिलीज हुए इस गाने पर अब तक 55 मिलियन से ज्यादा व्यूज और करीब 1.3 लाख लाइक्स आ चुके हैं। रेड फरारी हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के सुपरहिट गानों में से एक है, जिसकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। गाने के प्रति लोगों का क्रेज देखकर लगता है कि ये क्रेज कभी कम होने वाला नहीं है। हाल ही में सपना चौधरी का 'सोने की तगड़ी', 'हरियाणा के पापी' और 'चाकी नीचे भूत' रिलीज हुआ था जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Tags

Next Story