Sapna Choudhary Ke Gane: सपना चौधरी का नया गाना 'कुडका' रिलीज, धाकड़ अंदाज में दिखी हरियाणवी डांसिंग क्वीन

हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने डांस मूव्स से लोगों को दीवाना बना देने वाली सपना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश में ही नहीं विदेशों में भी एक्ट्रेस का धूम है तभी उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। इस बीच हरियाणवी डांसर का नया गाना 'कुडका' (Khudka) रिलीज हुआ है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस गाने को सपना ने अपने इंस्टाग्राम से भी पोस्ट किया है। गाने के वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में सपना ने गाने का नाम 'कुडका' लिखा है। गाने में हरियाणवी डांसिंग क्वीन का टशन देखने लायक है। उनका स्वेग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वीडियो में उनका धाकड़ अंदाज फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। वह गाने में पिस्टल चलाती नजर आ रही है। वीडियो में सपना के डांस मूव्स फैंस को आकर्षित कर रहे हैं। एक्ट्रेस पुरे गाने में सीरियस लुक में बिलकुल कातिलाना नजर आ रही हैं।
इस गाने को तनु खरखोदा और मनीषा शर्मा ने आवाज दी है। वहीं वीडियो में सपना के साथ तनु खरखोदा नजर आ रहे हैं। इस गाने का लिरिक्स नीक भोरिया ने लिखा है। सपना स्टारर इस गाने को जीत घनगस ने निर्देशित किया है। यह गाना सेलेब्रिनो रिकार्ड्स हरयाणवी (Celebrino Records Haryanvi) यूट्यूब चैनल से 10 जनवरी को रिलीज हुआ है जिसपर अब तक करीब 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि सपना चौधरी के गाने लगातार रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में 'पीलिये में पिस्तौल' (Piliye Me Pistol) गाना रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर अभी भी धमाल मचा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS