सपना ने दामन की झोल से हिलाया पूरा हरियाणा, यहां सुने एक्ट्रेस का नया गाना

Sapna Choudhary New Song: हरियाणवी गानों में अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सपना की दिवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोलती है। सपना की अदाओं के सभी कायल है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग गानों पर डांस करने की वीडियो शेयर करती रहती है, उनकी आउटडोर और इंडोर डांस की वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देती है। एक्ट्रेस अपने लाखों चाहने वालों कभी भी निराश नहीं करती है। हाल ही में उनका नया गाना यूटयूब पर रिलीज हो चुका है, जिसकी जानकारी सपना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दी है।
दामन गाना हुआ रिलीज
हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का नया गाना (Sapna Chaudhary new song) रिलीज हो चुका है। एक्ट्रेस के नए गाने का नाम दामन है, जिसमें सपना दामन पहनकर गजब का डांस करती नजर आ रही है। दरअसल ये गाना सोनोटेक चैनल पर रिलीज हुआ है। सपना चौधरी का 'कामिनी' गाना पहले ही पॉपुलर हो चुका है। अब सपना के नए गाने के भी हिट होने की उम्मीद लगाई जा रही है। सपना के इस गाने में उन्हें बेहद सुंदर दामन पहन डांस करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस हरियाणा के पारंपरिक पहनावे को नई लुक देती भी नजर आ रही है।
डांसिंग क्वीन के दामन लुक के सभी कायल
डांसिंग क्वीन सपना के नए गाने 'दामन' के बोल फैंस के दिल को छू रहे हैं। हाल ही में यूटयूब पर रिलीज हुए गाने को सपना के फैंस ने प्यार देना शुरु कर दिया है। हरियाणवी गानों में सपना एक अलग मुकाम हासिल कर चुकी है, जिसके कारण एक्ट्रेस के हर गाने पॉपुलर हो रहे हैं। गौरतलब है कि हरियाणा की म्यूजिक इंडस्ट्री में सपना उन कलाकारों को पीछे छोड़ चुकी है, जिन्होंने सपना से पहले हरियाणवी गानों में काम करना शुरु कर दिया था। इतना ही नहीं अब हरियाणवी गानों में सपना एक ऐसा नाम बन गई है जिनकी पहचान देशभर में की जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS