Sapna Choudhary Song: सपना के नए गाने में चली 'बड़ा-वड गोली', लिरिक्स सुन आप भी शुरु कर देंगे थिरकना

Sapna Choudhary Song: सपना के नए गाने में चली बड़ा-वड गोली, लिरिक्स सुन आप भी शुरु कर देंगे थिरकना
X
हरियाणवी गानों (Haryanvi songs) से लोगों के दिलो पर राज करने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है।

Sapna Choudhary New Song 2022: हरियाणवी गानों (Haryanvi songs) से लोगों के दिलो पर राज करने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अपना नया गाना (New Song) लेकर हाजिर हो गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट Instagram post) में इस बात की जानकारी शेयर की है।

सपना का नया गाना हुआ रिलीज

एक्ट्रेस के नए गाने का नाम 'बंदूक का रिवाज' है जो यूटयूब (YouTube) पर रिलीज हो चुका है। सपना के नए गाने को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। सपना के गानों को सुनकर फैंस काफी खुश हो जाते हैं। एक्ट्रेस नए गाने में बिल्कुल देशी अंदाज में नजर आ रही है। सपना की अदाओं से फैंस दीवाने हो रहे हैं। सपना का ये नया डीजे सॉन्ग आपको भी थिरकने पर मजबूर कर देगा। इस नए गाने को सुनकर समझा जा सकता है कि हरियाणा की शादी बंदूक के बिना पूरी नहीं हो सकती है।

नए गाने को फैंस कर रहे बेहद पसंद

हरियाणा की क्वीन सपना के गाने को हर बार की तरह दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं गाने के लिरिक्स पर ध्यान दें तो ये सामान्य गाने से काफी अलग है। हालांकि फैंस सपना के सभी गानों को इतना पसंद करते है कि उनके लिए ये गाना खुशी की वजह बन गया है। हरियाणवी गानो में सबसे ज्यादा पॉपुलर गाने सपना के ही है। साथ ही उनके अधिक्तर गाने में बंदूक का जिक्र भी जरुर होता है। सपना की दीवानगी पूरे हरियाणा के सिर चढ़कर बोलती है।


Tags

Next Story