सपना चौधरी ने खास अंदाज में पति वीर साहू को किया बर्थडे विश, आप भी देखें मजेदार Video

सपना चौधरी ने खास अंदाज में पति वीर साहू को किया बर्थडे विश, आप भी देखें मजेदार Video
X
हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के जन्मदिन के मौके पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इसमें सपना डांस करते हुए खास अंदाज में एक मैसेज देती नजर आ रही हैं। आप भी देखिए एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो।

Sapna Choudhary: हरियाणा की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने चाहने वालों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। बीते पूरे साल एक्ट्रेस के एक से बढ़कर एक गाने रिलीज हुए। लोगों ने सॉन्ग को प्यार भी दिया। इस बीच सपना ने एक नई वीडियो शेयर किया है। दरअसल, आज डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के पति वीर साहू (Veer Sahu) का जन्मदिन है। बर्थडे के खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को विश करने के लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है।

सपना ने पति को किया बर्थडे विश

इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी ने अपने पति को बर्थडे विश करते हुए अपनी एक स्टेज डांस परफॉरमेंस की वीडियो शेयर की है। इसमें वीर साहू की वीडियो को भी बीच में एडिट किया गया है। सपना ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 'संजय दत्त वरगा लूक था र उस मरजाने का दिल्ली में करता बदमाशी पक्का हारयाणे का' इसके बाद सपना ने पति को जन्मदिन विश किया और अपने साथ खड़े रहने के लिए वीर साहू का धन्यवाद भी अदा किया। सोशल मीडिया (social media) पर एक्ट्रेस की पोस्ट के कमेंट में उनके फैंस भी बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं।

साल 2020 में हुई थी सपना की शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सपना चौधरी की शादी हरियाणा के सिंगर और म्यूजिक वीडियो में काम करने वाले वीर साहू के साथ जनवरी 2020 में हुई थी। वहीं, अक्टूबर 2020 में कपल माता-पिता बने थे। वीर साहू और सपना चौधरी दोनों के ही हरियाणवी गाने (Haryanvi songs) लोगों को बेहद पसंद आते हैं। साल 2022 में भी दोनों के गानों के खूब चर्चे रहे हैं। खास बात है कि सपना की तुलना में वीर साहू सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। इसके बावजूद भी लोग उनकी म्यूजिक वीडियो को बेशुमार प्यार देते रहते हैं। हालांकि, सपना अपने पति के साथ लगातार रील्स बनाकर अपलोड करती रहती है, जो मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा भी बन जाती हैं।

Tags

Next Story