Sardar Udham Singh: भगत सिंह की जयंती पर जारी किया गया फिल्म 'सरदार उधम' का टीजर, इस दिन होगी रिलीज

भारत के इतिहास में दर्ज शहीद सरदार उधम सिंह पर बनी फिल्म 'सरदार उधम' (Sardar Udham Singh) का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उधम सिंह का रोल बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) निभा रहे हैं। विक्की कौशल ने अपनी इस अपकमिंग फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। ये टीजर वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट के बारें में भी जानकारी दे दी गयी है।
एक्टर विक्की कौशल ने सरदार उधम सिंह (Udham Singh) का टीजर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्टर ने लिखा है, "शहीद भगत सिंह की जयंती पर, मुझे उनके सहयोगी- सरदार उधम सिंह- एक आदमी, कई उपनाम, एक मिशन की कहानी लाते हुए गर्व हो रहा है।" हालांकि इस 46 सेकेंड के वीडियो में विक्की कौशल कहीं नजर नहीं आए हैं। वीडियो क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह के इर्द-गिर्द घूमती एक दिलचस्प कहानी को टच करती है। क्लिप में, हम कौशल के कैरेक्टर को एक डाक्यूमेंट को एक साथ रखते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कैमरा का फोकस पासपोर्ट के ढेर पर होता है जिसमें कई नाम दिख रहे हैं। इनमें से एक पासपोर्ट सरदार उधम सिंह का है। यहां देखिए टीजर....
इस शॉर्ट क्लिप टीजर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है। फिल्म में विक्की कौशल और शूजित सरकार (Shoojit Sircar) जैसे टैलेंटेड कलाकार साथ आ रहे हैं तो हम इस फिल्म से थोड़ी उम्मीदें तो लगा ही सकते हैं। टीजर देख कर के ये कहा जा सकता है कि फिल्म सरदार उधम सिंह 16 अक्टूबर को 'अमेजन प्राइम वीडियोज' (Amazon Prime Videos) पर रिलीज होगी। विक्की कौशल के इंस्टा अकाउंट से शेयर किए गए टीजर को अबतक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। विक्की के इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ साथ एक्टर के फैंस कमेंट करते हुए अपने रिएक्शंस दे रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट्स देखकर ऐसा लग रहा है कि विक्की कौशल की इस फिल्म का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS