Deepesh Bhan का परिवार कर्ज में डूबा, सौम्या टंडन ने मदद के लिए शुरु की ये पहल

Deepesh Bhan का परिवार कर्ज में डूबा, सौम्या टंडन ने मदद के लिए शुरु की ये पहल
X
टीवी के लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में मलखान का किरदार निंभाने वाले दीपेश भान का निधन कुछ समय पहले हुआ था। अब शो की पुरानी अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने दीपेश के परिवार की मदद करने के लिए एक नई पहल शुरु की है।

Saumya Tandon Video: टीवी के लोकप्रिय शो 'भाभी जी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) में मलखान का किरदार निंभाने वाले दीपेश भान का निधन कुछ समय पहले हुआ था। अब शो की पुरानी अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने दीपेश के परिवार की मदद करने के लिए एक नई पहल शुरु की है। जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

भाभी जी शो की फैम सौम्या ने शुरु की ये पहल

सौम्या टंडन ने वीडियो शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने एक फंड क्रिएट किया है, जिससे दीपेश की फैमली को 50 लाख का होमलोन चुकाने में मदद मिल सके। साथ ही सौम्या ने कहा कि दीपेश अब हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी सभी यादे हमारे साथ हैं। सौम्या ने आगे कहा कि दीपेश अक्सर अपने घर के बारे में बात करता था, उसने लोन लेकर घर लिया था। इसके बाद उन्होंने शादी की और उनका एक बच्चा भी है। जिसके बाद दीपेश हम सब को छोड़कर चला गया। अब हम उसके बेटे को उसका घर वापिस देकर उसका कर्ज अदा कर सकते हैं।

वीडियो शेयर कर मदद करने की कही बात

सौम्या ने दीपेश की फैमली की मदद करने के लिए सभी से कंट्रीब्यूशन करने के लिए कहा है। टीवी की पॉपुलर अभिनेत्री ने कहा कि मैने एक फंड अकाउंट क्रिएट किया है, जिसके जरिए जो भी पैसा आएगा उसे दीपेश की पत्नी को दे दिया जाएगा और इससे वो होमलोन का कर्ज चुका पाएगी। सौम्या ने वीडियो के साथ फंड अकाउंट की लिंक भी शेयर की है। वहीं लोगों से मदद करने की बात भी कही है। एक्ट्रेस की इस वीडियो को फैंस काफी ज्यादा शेयर भी कर रहे हैं।

Tags

Next Story