लाल साड़ी पहनकर सुहाना खान ने लगाई बिंदी, शाहरुख की बेटी की नई तस्वीर आई सामने

Suhana Khan red saree and bindi: शाहरुख खान (shah rukh khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भले ही इस साल के आखिर में बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। हाल ही में सुहाना ने अपने फैंस के लिए एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं और उन्होंने बिंदी भी लगाई हुई है।
जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि सुहाना खान के साथ अपनी कजिन आलिया छिबा और एक अन्य लड़की के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना ने लाल रंग की साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज भी पहना हुआ है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। इससे उनकी खूबसूरती और बढ़ गई है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक सिंपल लाल रंग की बिंदी भी लगाई हुई है। इस तस्वीर को सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसे उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
मुस्कुराते हुए आ रहीं नजर
आप देख सकते हैं कि सभी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। सुहाना ने अपनी कजिन का हाथ पकड़ रखा है। वैसे यह फोटो आलिया ने शेयर की है,इसके बाद सुहाना ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा पोस्ट किया है। सुहाना को देखकर लग रहा है कि यह फोटो किसी के घर पर क्लिक किया गया है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सुहाना की फिल्म
बता दें कि सुहाना अली खान फिल्म 'द आर्चीज' से अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। यह फिल्म जोया अख्तर की हैं। खबरों की मानें तो फिल्म फेमस 'कॉमिक्स द आर्चीज' का भारतीय रूपांतरण है और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया द्वारा निर्मित, द आर्चीज एक उभरती हुई कहानी है भारत में एक नई पीढ़ी से परिचित कराएगी।
ये भी पढ़ें- क्या राजनीति में उतरेंगे अभिषेक बच्चन? ये रहा सच
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS