हाथ मिलाने के बहाने से फीमेल फैन ने किया शाहरुख खान को किस, देखें मजेदार वीडियो

हाथ मिलाने के बहाने से फीमेल फैन ने किया शाहरुख खान को किस, देखें मजेदार वीडियो
X
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैन उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। दुबई में एक महिला फैन ने उन्हें किस किया। इस दौरान की उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पॉपुलैरिटी और फैन फॉलोइंग बी टाउन के तमाम सेलेब्स से ज्यादा है। किंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। मन्नत (Mannat) के बाहर अक्सर लोगों का तांता लग जाता है, SRK को देखने के लिए। हाल ही में बॉलीवुड के बादशाह दुबई में एक इवेंट के लिए गए थे। जहां से उनका एक वीडियो (SRK Video) सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक फीमेल फैन की दिल की इच्छा पूरी हो गई। चलिए आपको भी बता देते हैं कि आखिर सामने आए वीडियो में क्या कुछ देखने को मिला है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने दुबई (Shah Rukh Khan in Dubai) में एक इवेंट के लिए शिरकत की। इस दौरान एक्टर की एक फीमेल फैन ने उन्हें किस किया। एसआरके को किस करने वाली ये वीडियो देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। साथ ही वो शाहरुख खान के सादगी भरे व्यवहार की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फैन ने शाहरुख को किया किस

शाहरुख खान ने इवेंट में काफी सारे लोगों से मुलाकात की। इसमें उनके फैंस भी शामिल थे। किंग खान को खुद के सामने देखकर एक फैन अपने पर काबू नहीं कर पाई। वीडियो में महिला की एक्साइटमेंट को देखा जा सकता है कि वो हाथ मिलाने कि लिए आई थी और उन्होंने शाहरुख खान के गाल पर किस कर दिया। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: सुहाना खान की 'The Archies' का नया पोस्टर जारी, खुशी कपूर समेत ये सेलेब्स आए नजर

यूजर्स ऐसे कर रहे रिएक्ट

वीडियो में यह भी देखने को मिला कि शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड्स के साथ बैकस्टेज एरिया में जाते नजर आ रहे हैं। पहले उनका एक फैन हाथ मिलाता है और फिर उनके हाथ पर किस करता है। इसके बाद एक महिला आती है और शाहरुख से सवाल करती है कि क्या मैं आपको किस कर सकती हूं। इससे पहले शाहरुख कोई जवाब देते, महिला ने उनके गाल पर किस कर दी। किस मिलने के बाद शाहरुख खान के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आईं। वहीं, उनकी फीमेल फैन की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा। इसके बाद महिला हंसती है और वहां से चली जाती है, लेकिन SRK के फैंस को फीमेल फैन का ऐसा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। कुछ यूजर्स ने महिला के ऐसे करने पर नाराजगी जाहिर की है।

Tags

Next Story