Shehnaaz Gill ने फैंस को दिया दिवाली का बंपर तोहफा, इन दो एक्टर के साथ नजर आएंगी अभिनेत्री

Shehnaaz Gill Announced Movie Name: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। पंजाब की कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के नाम से जानी जाने वाली शहनाज बिग बॉस (Bigg Boss) शो से सुर्खियों में आ गई थी। इसके बाद शहनाज कुछ म्यूजिक वीडियो में भी दिखी। अब एक्ट्रेस अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने वाली हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पंजाब की शहनाज फिल्मों में डेब्यू करने वाली है। दरअसल ऐसी खबर भी आई थी कि वो सलमान खान (Salman Khan) की मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस बीच शहनाज ने अपनी पहली फिल्म के नाम का खुलासा कर दिया है।
शहनाज इस फिल्म में आएगी नजर
टीवी पर अपना कमाल दिखाने के बाद शहनाज अब सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हो चुकी हैं। अगले साल की दिवाली को शहनाज अपनी फिल्म से काफी ज्यादा खास बनाने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का ऐलान कर दिया है। शहनाज की अपकमिंग फिल्म का नाम 100% है। बता दें कि ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमे शहनाज के साथ जॉन अब्राहम (John Abraham), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) भी नजर आएंगे। वहीं ग्लैमर का तड़का नोरा फतेही (Nora Fatehi) लगाती दिखेंगी। इस फिल्म की कास्ट की जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर की है।
शहनाज ने लिखा ये कैप्सन
शहनाज गिल की फिल्म में 20% कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% एक्शन, 20% म्यूजिक और 20% कन्फ्यूजन होने वाली है। वहीं कुल मिलाकर फिल्म पूरी 100% होगी। इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान (Sajid Khan) करने वाले हैं। 2018 के बाद साजिद की ये पहली फिल्म होने वाली है। टीवी शो की क्वीन शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्सन में लिखा कि 'क्या आप तैयार है फिल्म से अपनी दिवाली को बड़ी बनाने के लिए।' शहनाज ने आगे लिखा कि फिल्म में 100% मनोरंजन की गारंटी है। इस फिल्म को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS