Shehnaaz Gill फिर आईं सुर्खियों में, इस वजह से ट्विटर पर हो रहीं Trend

Shehnaaz Gill फिर आईं सुर्खियों में, इस वजह से ट्विटर पर हो रहीं Trend
X
'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से एक्ट्रेस शहनाज अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। ट्विटर पर शहनाज नंबर वन पर ट्रेंड कर रही हैं। 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने शहनाज गिल को टैग करते हुए SHEHNAAZ BOLLYWOOD DEBUT को ट्रेंड करवाया है।

Shehnaaz Gill Trending on Twitter: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अलग-अलग वजह के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) से एक्ट्रेस शहनाज अपना बॉलीवुड में पहली बार डेब्यू करेंगी। ट्विटर पर शहनाज नंबर वन पर ट्रेंड कर रही हैं। 50 हजार से ज्यादा यूजर्स ने शहनाज गिल को टैग करते हुए SHEHNAAZ BOLLYWOOD DEBUT ट्रेंड करा दिया है।

सलमान की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

फैंस की चहेती शहनाज गिल यूं तो हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी पहली और बड़ी फिल्म के कारण सुर्खियों में आ गई है। सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस शहनाज अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती है। हालांकि अब शहनाज के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहताब है। सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म ट्विटर पर शहनाज को यूजर्स शुभकामनाएं दे रहे हैं।

शहनाज संग ये स्टार आएंगे नजर

किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) अगले साल रिलीज की जाएगी। सलमान खान और शहनाज गिल के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं। एक्ट्रेस शहनाज की पहली फिल्म के आने की खुशी में फैंस उन्हें बधाई देते हुए प्यारे मैसेज लिख रहे हैं।

शहनाज का एक वीडियो भी हुआ वायरल

गौरतलब है कि शहनाज ने बीते दिन ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमे एक्ट्रेस बेहद सूरीली आवाज में गाना गा रही है। सोशल मीडिया पर उनके गाने की इस वीडियो ने खूब सुर्खियां बटौरी। शहनाज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड करने में कोई परेशानी नहीं हैं।


Tags

Next Story