VIDEO: पैपराजी को शिल्पा शेट्टी ने आखिर क्यों कहा मुंह में घुस कर फोटो खींच लो...

Shilpa Shetty Viral Video: बॉलीवुड ब्यूटी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) कभी कैमरे के सामने पोज देने से मना नहीं करती हैं। पैपराजी की फेवरेट लिस्ट में भी एक्ट्रेस शामिल हैं। वह फोटग्राफर्स से हमेशा अच्छे से बातचीत करने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को भी फोटो के लिए कभी निराश नहीं करती हैं। इस बीच पहली बार ऐसा हुआ है, जब उन्होंने कैमरों के सामने फोटो खिंचवाने से मना किया है। इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में कुछ ऐसा कह दिया। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी मीडिया की सुर्खियों का हिस्सा बन गईं।
पैपाराजी पर फूटा शिल्पा शेट्टी का गुस्सा
शिल्पा शेट्टी ने फिटनेस और फैशन सेंस से अपनी एक अलग पहचान कायम की हैं। एक्ट्रेस का स्टाइल फैंस को बेहद पसंद भी आता है। शिल्पा की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटो तक इंतजार करते हैं। पैपराजी भी उनकी फोटो क्लिक करने के लिए हमेशा पीछे भागते नजर आते हैं। इस बार एक पैप्स फोटो लेने के चक्कर में एक्ट्रेस के पीछे भाग रहा था। फिर तो वो ही हुआ जो मंजूर-ए-शिल्पा शेट्टी था।
बता दें कि शिल्पा एक बिल्डिंग से बाहर आ रही थी। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें स्पॉट कर लिया। शिल्पा ने चलने और दौड़ने के तमाम पोज दिए। लेकिन फोटो क्लिक करने वालो का इतने से मन नहीं भर सका। वह एक्ट्रेस के कुछ और फोटोज लेना चाहते थे। इसी वजह से पैप्स एक्ट्रेस की कार तक पहुंच गए। उन्हें रोकने के लिए फोटोग्राफर्स उनके बेहद करीब पहुंच गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
शिल्पा शेट्टी को पैपराजी के ऐसा करने पर गुस्सा आ गया और बोली- 'मेरे मुंह में घुस कर फोटो लोगो क्या?' इतना बोलने के बाद शिल्पा वापस कार में चली गई। कार में बैठते समय शिल्पा का सिर कार से टक्करा जाता है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हंसते हुए सभी को बाय बोला और चली गई। शिल्पा तो चलीं गईं, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं। कुछ हंसी वाली इमोजी कमेंट में पोस्ट कर रहे हैं तो कुछ पैपराजी को खरी-खोटी भी सुना रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS