Ganesh Chaturthi 2023 : बप्पा को घर लेकर आईं शिल्पा शेट्टी, चेहरा छिपाते हुए नजर आए राज कुंद्रा

Shilpa Shetty And Raj Kundra Bring Bappa Home: बॉलीवुड सेलेब्स के घर गणपति बप्पा विराजमान हो रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) भी अपने पति राज कूंद्रा (Raj Kundra) के साथ गणपति की मूर्ति लेने के लिए मंबई के लाल बाग पहुंची। वह भी अपने घर में बप्पा को स्थापित करेंगी। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस ने लालबाग से गणेश जी की एक सुंदर मूर्ति खरीदी है। इससे जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
वीडियो में जहां शिल्पा ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं उनके पति खुद को कैमरे से बचाते हुए नजर आएं। राज कुंद्रा ने हुडी की मदद से अपना चेहरा पूरी तरह ढक लिया। लेकिन, शिल्पा ने गणपति के हाथ जोड़े और कई पोज भी दिए। एक्ट्रेस हर साल 11 दिन तक गणपति की पूजा करती हैं। खबरों की मानें तो इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के बेटे वियान और बेटी समिशा भी साथ थी। हरे अनारकली सूट में शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
चार दिन बाद रिलीज होगी शिल्पा शेट्टी की फिल्म
इन दिनों शिल्पा शेट्टी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म सुखी 22 सितंबर को रिलीज हेगी। इसमें शिल्पा हाउसवाइफ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म में शिल्पा के अलाना चैतन्य चौधरी, किरण कुमार, कुशा कपिला भी नजर आएंगे। फिल्म को पॉलोमी दत्ता की पटकथा के साथ राधिका आनंद ने लिखा है।इसके अलावा, शिल्पा रोहित शेट्टी की ओटीटी डेब्यू 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आएंगी, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी हैं। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।इससे पहले वह कॉमेडी फिल्म निकम्मा में नजर आईं थीं।
इसलिए मनाया जाता है त्योहार
बता दें कि गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाया जाता है। मान्यता है कि इन 10 दिनों में भगवान गणेश अपनी मां और देवी पार्वती के साथ पृथ्वी पर आये थे। इसलिए यह त्योहार सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है, जो 10 दिनों तक मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें - Swara Bhasker baby shower: स्वरा भास्कर के पति और दोस्तों ने दिया सरप्राइज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS