पोर्नोग्राफी केस में बड़ा खुलासा, राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दी थी इतने लाख की रिश्वत!

Raj Kundra Pornography Case : शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) की गिरफ्तारी के मामले में एक नया मोड आ गया है। खबरों की मानें तो 'पोर्नोग्राफी' केस (Pornography Case) में फरार एक आरोपी ने दावा किया है राज कुंद्रा ने पुलिस को 25 लाख (25 lakh) रुपए की रिश्वत (Bribe) दी थी। दावा ये भी है कि अगर पुलिस चाहती तो राज कुंद्रा को पहले ही गिरफ्तार कर सकती थी मगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया। जिस युवक ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है उनका नाम यश ठाकुर (Yash Thakur) बताया जा रहा है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच का विषय है। इस केस में दिलचस्प बात यह है कि आरोपी खुद फरार है और पुलिस पर आरोप लगा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ठाकुर का दावा है कि वह इस मामले की शिकायत ईमेल के माध्यम से एंटी करप्शन ब्यूरों में भी कर चुके हैं। उन्होंने क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी पर राज कुंद्रा से 25 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया था। यश ठाकुर का कहना है कि पुलिस की ओर से उनसे भी 25 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। मार्च में उन्होंने चार बार मेल भेजकर एंटी करप्शन ब्यूरों में शिकायत की थी।
कब हुआ था केस दर्ज
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम में पोर्नोग्राफी (Pornography) के मामले में साल 2020 में केस दर्ज किया था। इसमें पहली गिरफ्तारी फरवरी में हुई थी और अब तक राज कुंद्रा समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जो शख्स पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगा रहे हैं। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के माधवगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें वह फरार चल रहे हैं।
क्या है मामला
गोरतलब है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक एप के माध्यम से दिखाने का आरोप है। पुलिस ने उन्हें सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार की सुबह राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। हालांकि राज कुंद्रा पर अभी तक जुर्म साबित नहीं हुआ है। ये तो कोर्ट की फैसला करेगा कि वो इस मामले में दोषी पाए जाते हैं या नहीं। वहीं पुलिस को राज कुंद्रा के खिलाफ कुछ अहम सुराग मिले है। जिसके आधार पर पुलिस राज कुंद्रा को एक मास्टर माइंड के रुप में देख रही है।
शिल्पा शेट्टी ने साध रखी है चुप्पी
इस घटना के बाद से पोर्नोग्राफी को लेकर नई बहस छिड़ी हुई है। कुछ एक्ट्रेस और एक्टर राज कुंद्रा के सपोर्ट में आए हैं। वहीं कुछ उनके अपोजिट खड़े है। यह मामला सोमवार रात से ही सुर्खियों में छाया हुआ है मगर शिल्पा शेट्टी ने पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर वैसे तो काफी एक्टिव रहती हैं। मगर इसके बाद से उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS