जानिए मुंबई लॉकडाउन में कैसे शिल्पा शेट्टी खुद को रखती है तनाव से दूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

जानिए मुंबई लॉकडाउन में कैसे शिल्पा शेट्टी खुद को रखती है तनाव से दूर, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो
X
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(Shilpa Shetty Kundra) ने योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

इस समय पूरे भारत में कोरोना(Corona Virus) का प्रभाव बहुत ज्यादा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन भी लगा दिया है। इतना ही नहीं बॉलीवुड(Bollywood) इंडस्ट्री में ही कोरोना के बहुत सारे मामले सामने आ चुके हैं। अक्षय कुमार(Akshay Kumar) से लेकर आलिया भट्ट(Aliya Bhatt) तक कई सितारे कोरोना पॉजीटिव निकले हैं। ऐसे समय में सभी को एक सकारात्मक वातावरण की अवाश्यकता है। योग मन को शांत और सकारात्मक रखने के लिए एक बेहतर विकल्प हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(Shilpa Shetty Kundra) ने योग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। हम सभी जानते है कि शिल्पा शेट्टी कुंद्रा फिटनेस फ्रीक है। वह अक्सर हेल्थ से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बहुत पसंद भी करते हैं। हाल ही में सोमवार को शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह योगा करते हुए दिखाई दे रहीं है। वीडियो में शिल्पा ने लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों के कारण तनाव के बीच फिट और स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। अभिनेत्री ने प्रतिबंधित मूवमेंट्स के प्रभाव से किसी भी व्यक्ति के शरीर को सुरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया है। शिल्पा के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। शिल्पा के फैंस उनके वीडियो की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के साथ एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में शिल्पा शेट्टी ने कहा है, "बढ़ते मामलों के कारण लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंध बहुत अधिक तनाव पैदा कर सकते हैं। लेकिन हमें एकजुट रहना होगा और हमें वही करना होगा, जो हमें करने की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण है कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे अपने शरीर प्रतिबंधित मूवमेंट्स से होने वाले प्रभावों के शिकार न हों।"

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने ट्विटर पर भी इसी तरह का एक पोस्ट शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने लोगों को प्रोत्साहित करते हुए ने हैशटैग मंडे मोटिवेशन का भी उपयोग किया। शिल्पा ने अपने पोस्ट में बताया कि हमारी प्रतिरक्षा के लिए मांसपेशियों और जोड़ों को लचीला और चुस्त रखना कितना महत्वपूर्ण है। शिल्पा ने यह भी बताया कि इसके लिए योग कितना जरूरी है और यह हमारी मांसपेशियों को किस तरह से मजबूत करता है। शिल्पा शेट्टी ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि सुरक्षित रहें और सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Tags

Next Story