रियलिटी शो में दूसरी बार शादी करेंगी मोनालिसा, दुल्हन के गेटअप में छाईं भोजपुरी क्वीन

शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में कई जोड़े साथ जन्मों के बंधन में बंध रहे हैं। लेकिन अगर हम सोंचे तो अपने लाइफ पार्टनर के साथ ही दोबारा से शादी करना काफी दिलचस्प होता होगा। आए दिन सेलेब्स से लेकर आमलोगों के बीच यह क्रेज लगातार बढ़ रहा है। लेकिन रियलिटी शो में शादी करने का अपना एक अलग ही मजा है और इस कड़ी में भोजपुरी क्वीन मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर शादी के खूबसूरत पलों को रियलिटी शो पर एन्जॉय करती नजर आएंगी। भोजपुरी सुपर एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh Rajput) संग स्टार प्लस के शो 'स्मार्ट जोड़ी' (Smart Jodi) में नजर आ रही हैं। इस शो में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से रियल लाइफ के कपल शिरकत कर रहे हैं।
'स्मार्ट जोड़ी' सेट के कुछ फोटोज को मोनालिसा ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक रियलिटी शो में हम अपने शादी के पलों को फिर से जी रहे हैं!।" मोनालिसा इन फोटोज में अपने पति विक्रांत के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान मोनालिसा रेड ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं वहीं उनके पति शेरवानी पहने हुए है। दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों के बीच की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है और एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फैन्स खूब प्यार लूटा रहे हैं।
इस शो में मोनालिसा और विक्रांत के अलावा भाग्यश्री-हिमालय, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी-नेहा गोस्वामी, बलराज सयाल-दीप्ति, और राहुल महाजन-नताल्या इलिना भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि मोनालिसा और विक्रांत ने बिग बॉस के सेट पर शादी की जहां भोजपुरी एक्ट्रेस ने एक कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था और विक्रांत एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में उनके साथ शामिल हुए थे। दोनों कीई शादी में शो में ही हुई उस समय लोगों को यही लग रहा था कि यह शादी सिर्फ एक लाइमलाइट का जरिया है और यह ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। लेकिन दोनों ने इस बात को गलत साबित किया और आज उनकी शादी को 6 साल हो चुके हैं और वे साथ में काफी खुश हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS