इस ऐप की मदद से डांस इंडस्ट्री में तरुण राठौर को मिली खास पहचान, लाखों में है फॉलोवर्स और लवर्स की संख्या

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है। जिसने दुनियां में हजारों युवाओं को अपनी एक अलग पहचान बनाने का मौका दिया है। यह अपनी प्रतिभा को समाज के सामने रखने का एक रोचक माध्यम बन गया है। इसमें चाहे फिर फेसबुक, यूट्यूब हो या फिर हाल ही सामने आया जोश ऐप। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और रिल बनाने वाले ज्यादातर युवाओं की यह पहली पसंद बन गये हैं।
आज हम एक ऐसे ही युवा की बात करेंगे, जिसकी सोशल मी़डिया प्लेटफार्म के जरिये पहचान मिली है। इतना ही नहीं इनकी दुनियां मुरीद हो चुकी है। गई। जी हां हम बात कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से आने वाले तरुण रोठौर की। तरुण आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन्होंनें अपने करियर की शुरुआत मध्यप्रदेश के एक छोटे से जिले रतलाम से की। इसके बाद वह DID (DANCE INDIA DANCE SEASON 3 ) तक पहुंच चुके है। वहीं तरुण बताते हैं कि उन्हें यहां तक पहुंचाने का माध्यम जोश ऐप रहा है। जोश ऐप एक तरह का सोशल मीडिया प्लेटफार्म है, जो आम जनता को डांस की दुनिया से रुबरु कराता है। यहीं से ही तरुण राठौर की डांस की यात्रा शुरु होती है।
तरुण राठौर के हुक स्टेप के 'जोश ऐप' पर लाखों लोग दिवानें है। इस ऐप पर तरुण राठौर के 9 लाख से ज्यादा फाॅलोवर्स है। इसके साथ ही तरुण राठौर फेमस ब्रांड़स के लिए कोरियोग्राफी भी कर चुके है, उनके द्वारा इजाद किये गए डांसिंग हुक स्टेप्स लोगों को काफी पसंद आ रहे है। इसी के साथ उनका सफर (DANCE INDIA DANCE SEASON 3) तक जा पहुंचा था। जहां उन्होंने महज एक महीनें की प्रेक्टिस के दौरान टांप 100 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई थी। साथ ही साथ उन्होनें 'किंग खान " शाहरुख खान की (IPL TEAM KOLKATA NIGHT RIDERS) के लिए प्रोमों सॉन्ग भी तैयार किया था।
आपकों बता दें कि तरुण राठौर का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। उनकी मां ने ही उनका पालन पोषण किया, लेकिन तरुण ने लाख कठिनाईयों के बाद भी अपने पैशन के साथ कभी समझौता नहीं किया। अपनी पढ़ाई के साथ - साथ उन्होनें अपने पैशन को भी जिन्दा रखा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS