सोनाक्षी सिन्हा ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, सगाई के बाद पार्टनर संग एक्ट्रेस ने दिए रोमांटिक पोज

बॉलीवुड में शादी का सीजन शुरू हो गया है और ऐसा लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) भी जल्द दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। जी हां, बॉलीवुड की गॉर्जियस दीवा ने हालिया पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। अपने 'बिग डे' के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करके अपनी इंगेजमेंट की खबर शेयर की है। इन फोटोज में वह अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं और एक मिस्ट्री मैन के साथ पोज़ दे रही हैं।
एक फोटो में सोनाक्षी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट कर रही हैं और फिऑन्से उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो दूसरी फोटो में पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखी नजर आ रही हैं। वहीं एक और फोटो में दबंग गर्ल पार्टनर का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रही हैं। सोनाक्षी इस दौरान अपने पार्टनर का चेहरा फोटोज में रिवील नहीं किया है इसलिए सस्पेंस बरकरार है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "मेरे लिए बड़ा दिन !!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती विश्वास नहीं कर सकती।" सोनाक्षी सिन्हा ने इस कैप्शन के आगे कई हार्ट इमोजी भी लगा रखी है।
इस फोटो को फैंस सहित सेलेबस खूब पसंद कर रह हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं कैप्शन में 'SO EZ' के बारे में बात करते हुए कुछ नेटिज़न्स को यह शक है कि यह एक्ट्रेस के अगले प्रोफेशनल असाइनमेंट के लिए कोई प्रमोशन है। बता दें कि रिपोर्ट्स में अटकलें लगाईं जा रही है कि सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, सोनाक्षी ने कहा था, "जहीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त की तरह है। हम इस खबर पर हंसते हैं क्योंकि यह बहुत मजेदार है। हमने 'डबल एक्सएल' में एक साथ काम किया है। मैं वास्तव में एक अभिनेता के रूप में उनकी सराहना करती हूं। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे हैं।" वहीं सगाई को लेकर इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS