पत्नी और बेटे संग सोनू निगम हुए कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर दी हेल्थ की जानकारी

भारत के मशहूर सिंगर में से एक सोनू निगम (Sonu Nigam) इस समय सुर्खियों में हैं। सिंगर इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं। हाल ही में खबर आई है कि सोनू निगम अपने परिवार पत्नी, बेटा और सिस्टर- इन- लॉ सहित कोरोना पॉजिटिव (Sonu Nigam Corona Positive) पाए गए हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।
सोनू निगम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम (Sonu Nigam Instagram) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में सोनू निगम ने लिखा, "#SonuLiveD. वीलॉग 141. मैं कोविड पॉजिटिव हूं। एक्सटेंडेड फैमिली को हैप्पी न्यू ईयर 2022! #covid_19 #newyear #2022 #vlog"। वीडियो में, उन्होंने शेयर किया कि कई बार टेस्ट करवाने के बाद भी उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने आगे बताया कि उनके लक्षण हल्के हैं और वह बीमार महसूस नहीं कर रहे हैं।
सिंगर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इसके साथ रहना होगा। कई बार, मैंने वायरल फीवर से पीड़ित होने, खराब गले या कंजेशन होने पर संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दी है। यह उससे बहुत बेहतर लगता है, मैं मर नहीं रहा हूं।" इसके बाद वह साज छेड़ते हैं और बोलते हैं कि अगर वह गाना गा पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह पूरे ठीक हैं। उन्होंने कहा कि चूंकि उनकी पत्नी, बेटा और कई अन्य लोग भी पॉजिटिव हैं, इसलिए अब वह अपने बेटे के साथ अधिक समय बिता पाएंगे, जिससे वह लंबे समय से नहीं मिले थे। सोनू ने कहा, "यह एक खुशहाल कोविड परिवार है।"सोनू ने वीडियो में बताया कि वह सुपर सिंगर की शूटिंग करने के लिए वापस आने वाले थे, लेकिन अब कोविड पॉजिटिव पाए जानें के बाद वह क्वारंटीन हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS