मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, फैंस के साथ शेयर की कई यादें

मां को याद कर भावुक हुए सोनू सूद, फैंस के साथ शेयर की कई यादें
X
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस समय देश के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। उन्हें अधिकतर लोग वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल में लोगों की मदद के लिए जानते हैं। एक्टर की मां की आज पुणतिथी हैं। तो आज अपनी मां की पुण्यतिथी के दिन एक्टर काफी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) इस समय देश के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक है। उन्हें अधिकतर लोग वैश्विक महामारी कोरोना (Corona Virus) संकटकाल में लोगों की मदद के लिए जानते हैं। सोनू अपनी मां के बहुत करीब थे और अक्सर उनके लिए पोस्ट शेयर करते रहते हैं। एक्टर की मां की आज पुणतिथी हैं। तो आज अपनी मां की पुण्यतिथी के दिन एक्टर काफी इमोशनल हो गए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

एक्टर सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी मां की कई सारी यादें शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए एक्टर ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, "मिस यू मां। आपको गए 14 साल हो गए हैं। 13 अक्टूबर हमेशा वह तारीख होगी जो मुझे मेरी आखिरी सांस तक सताएगी। लव यू लोड्स मां। हमें जीवन का वह पाठ पढ़ाने के लिए धन्यवाद जिसने हमें वह बनाया जो हम आज हैं।" एक्टर के इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और साथ ही उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। इस के अलावा एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से भी अपनी मां के लिए एक स्टोरी शेयर की है।


एक्टर ने इंस्टा स्टोरी में मां की फोटो के साथ एक कैप्शन में लिखा है, "मां तुम्हारी बहुत याद आती है। आज 14 साल हो गए। आश्चर्य है कि मैं तुम्हारे बिना कैसे जिंदा हूं।" बात अगर सोनू सूद के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1999 में तमिल सिनेमा के साथ की थी। इसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में साइड रोल करते हुए नजर आए, लेकिन सोनू सूद पहली बार हिंदी फिल्म 'एक विवाह ऐसा भी' (Ek Vivaah Aissa Bhi) मेन लीड बनकर पर्दे पर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) मेन रोल में नजर आईं थी। इसके बाद वह साल 2010 में आई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'दबंग' (Dabangg) में विलन बन कर हिंदी सिनेमा में छा गए थे। बहुत जल्द एक्टर फिल्म 'पृथ्वीराज' (Prithviraj) में नजर आने वाले हैं।

Tags

Next Story