सोनू सूद 6 महीने के शिवांश के लिए बने मसीहा, इस गंभीर बीमारी का मुंबई में कराएंगे इलाज

सोनू सूद 6 महीने के शिवांश के लिए बने मसीहा, इस गंभीर बीमारी का मुंबई में कराएंगे इलाज
X
फिल्मों के अलावा अभिनेता सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने 6 महीने के शिवांश की गंभीर बीमारी का इलाज कराने की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठाई है।

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों के लिए मसीहा बन चुके हैं। कोरोना काल के बाद से ही वह लोगों की मदद करने के लिए आगे आते रहे हैं। जब भी किसी बच्चे को कोई गंभीर बीमारी होती है, तो उनकी मदद करने के लिए सब से पहले हाथ बढ़ाते हैं। इस बार भी एक्टर कुछ ऐसा ही करने वाले हैं। दरअसल, सोनू ने 6 महीने के शिवांश का इलाज करने की जिम्मेदारी उठाई है।

सोनू सूद ने किया ये ट्वीट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने का शिवांश 'शिवतल्ला' गांव में रहता है। वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। मासूम बच्चे के चेहरे पर गोल आकार का एक फोड़े जैसा बड़ा सा मांस है। लेकिन शिवांश के परिवार के पास अपने बेटे का इलाज कराने के लिए पैसे नहीं हैं। उसके माता-पिता इलाज कराने के लिए जगह-जगह भटक रहे हैं। ऐसा देख सोनू सूद बच्चे की मदद करने के लिए आगे आए हैं। ट्विटर पर सोनू ने बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'टिकट भेज रहा हूं। शिवांश के इलाज का समया आ गया है। जल्द मुंबई में मिलते हैं।'

मुंबई में होगा शिवांश का इलाज

सोनू सूद के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बच्चे के इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ने वाले हैं। इसी वजह से उन्होंने शिवांश के परिवार को उनका इलाज करवाने के लिए मुंबई बुलाया है। सोशल मीडिया पर फैंस सोनू सूद के इस कदम की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। ज्यादातर लोग उनके ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। वहीं, कई लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने तो कहा, 'किसी को अगर इंसानियत सिखनी है तो आपसे जरूर सीखे।'

लोगों के मसीहा बने सोनू सूद

जरूरतमंदों के लिए सोनू सूद एक भगवान का रूप बनते जा रहे हैं। इसी वजह से लॉकडाउन के बाद उनकी फैंस की संख्या में बड़ा इजाफा देखा गया है। सोनू को फैंस फिल्मों के स्टार के अलावा रियल लाइफ हीरो के तौर पर भी जानने लगे हैं। गरीब लोगो के लिए सोनू की दरियादिली हमेशा चर्चा में बनी रहती है।

Tags

Next Story