अपने पति नागा चैतन्य से अलग हुई सामंथा अक्किनेनी, ऐसे की एक्ट्रेस ने तलाक की घोषणा

'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लोकप्रिय हुई साउथ की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) अपने पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक ले रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति का रिश्ता पिछले कुछ दिनों से विवादों में छाया हुआ था और अब एक्ट्रेस ने अपने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनो ने चार साल पहले रॉयल वेडिंग रचाई थी। सामंथा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।
सामंथा ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने तलाक के बारें में जानकारी दी हैं। एक्ट्रेस ने अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा "हमारे सारे वेल विशर के लिए, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्तो को अलग करने का निश्चय कर लिया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे बीच एक दशक से अधिक की दोस्ती है जो हमारे रिश्ते का मूल था और हम मानते हैं कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारा समर्थन करें और हमें आगे बढ़ने के लिए प्राइवेसी दें।आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।" एक्ट्रेस ने ये पोस्ट कुछ घंटे पहले ही किया है और इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरु कर चुकें हैं।
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की पहली मुलाकात उनकी साल 2009 में फिल्म 'ये माया चेसावे' (Yeh Maaya Chesave) के सेट पर हुई थी। फिल्म में एक्टर्स की कैमेस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। चैतन्य उस समय श्रुति हासन (Shruti Haasan) को डेट कर रहे थे, जबकि सामंथा सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं। लेकिन 2013 में चैतन्य सिंगल हो गए। सैम और सिद्धार्थ का भी जल्द ही ब्रेकअप हो गया। इसके बाद साल 2014 में दोनों एक फिल्म के लिए फिर साथ आए और साल 2015 में उनके रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियां बन गईं। हलांकि दोनों ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया था। सितंबर 2016 में सामंथा ने फाइनली ये बात मानी की वह नागा चैतन्य को डेट कर रही हैं। इसके बाद अक्टूबर 2017 में दोनों ने गोवा में शादी कर ली। पहले उन्होंनें 6 अक्टूबर को हिंदू रीतिरिवाजो के साथ शादी की और 7 अक्टूबर को दोनों की क्रिश्चियन सेरेमनी हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS