फराह खान का खुलासा कुछ भी खा लेते हैं सलमान खान, इस मामले में शाहरुख हैं बहुत चूज़ी

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ही इंडस्ट्री की उन चुनिंदा सेलेब्स में से एक है जिनकी दबंग एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ खूब बनती है। हाल ही में फराह बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ फूड शो 'स्टार vs फूड' (Star vs Food) में नजर आईं थी। इस दौरान कोरियोग्राफर ने इंडस्ट्री के पॉपुलर खान शाहरुख और सलमान के खाने को लेकर खुलासा किया है। अनिल कपूर के साथ इस शो में महीप कपूर (Maheep Kapoor) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) भी इसका हिस्सा हैं।
शो के एपिसोड में, अनिल कपूर ने फराह खान से पूछा, "आप खाने के साथ सलमान खान के कैसे डिस्क्राइब करेंगे?" इस बात का जवाब देते हुए फराह ने कहा, "वह अकेले ऐसे स्टार हैं जिन्हें मैं जानती हूं कि जो सब कुछ खाता है। मैंने शाहरुख खान के साथ काम किया है, वो सिर्फ अपना तंदूरी चिकन खाता है।" आगे फराह ने कहा, "न वो चावल खाता है, न रोटी, ब्रेड तो मैं देखा ही नहीं। लेकिन सलमान, फिट बॉडी होने के बावजूद, मैंने उन्हें चावल, बिरयानी, छोले ... सब खाते हुए देखा वो सब खाता है।" इस दौरान में, फराह ने यह भी कहा कि उन्हें अनिल से 'ज़ीरो एक्सपेक्टेशन' हैं क्योंकि उन्होंने 'इन सभी 30 वर्षों' में उन्हें कभी भी खाना बनाते हुए नहीं देखा है जितना वह उन्हें जानती हैं। महीप ने भी अनिल के बारें में ये ही कहा कि 26 साल से वह कपूर परिवार का हिस्सा रही हैं, अनिल ने 'रसोई में कभी प्रवेश नहीं किया... कभी भी'।
आप शो के अपकमिंग एपिसोड्स में ये देख पाएंगे कि अनिल कपूर फराह, अरबाज और महीप के लिए लैंब करी-चावल, ग्नोची पास्ता और कुछ बर्गर तैयार करेंगे। ये सब वह मुंबई के रेस्तरां सिली के शेफ गणेश के साथ मिलकर करते हुए नज़र आएंगे। आपको बता दें, स्टार vs फूड एक कुकिंग शो है जिसमें सेलिब्रिटी शेफ की मदद से डिशेज़ तैयार करते हैं। शो के पहले पार्ट में, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर सहित बाक़ी सेलेब्स भी इस शो में गेस्ट के तौर पर आ चुकें हैं। इस शो को आप डिस्कवरी प्लस इंडिया पर देख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS