सनी लियोनी ने लगाए जलेबी बेबी पर ठुमके, इशारों में बताया अपना टाइप, यहां देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी अदाओं से लाखों दिलो पर राज करती हैं। सनी लियोनी के डांस और उस पर उनकी सुपर क्यूटनेस का जवाब नहीं है। सनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। उनकी हर पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में लाखों लाइक्स आ जाते हैं।
सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में सनी को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड में जलेबी बेबी सॉन्ग को सुना जा सकता है। इसी के साथ सनी ने इस वीडियो में अपने टाइप के बारें में भी बताया है। सनी की इस वीडियो में बारी बारी से कई तरह के स्टीकर आते हैं जिनमें से किसी एक की तरफ इशारा करते हुए अपना टाइप बता रही हैं। वहीं वीडियो के लास्ट में साइड में एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सनी के पति डेनियल वेबर (Daneil Weber) की फोटो आती है जिसमें वह अपने पति डेनियल की तरफ इशारा करते हुए अपना टाइप बताती हैं। सनी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शेयर करने के कुछ ही मिनटो में इस वीडियो को लाखो लाइक्स मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि सनी लियोनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एडल्ट फिल्मों से की थी। पॉर्न इंडस्ट्री में काफी काम करने के बाद उन्होंने भारत की ओर अपना रुख किया। सनी को पहली बार साल 2005 में एमटीवी म्यूजिक अवार्ड में बतौर रेड कारपेट रिपोर्टर देखा गया था। जिसके बाद उन्हें साल 2011 में 'बिग बॉस' (Bigg Boss) में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने 'जिस्म 2', 'जैकपॉट', 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा सनी ने 'रईस' फिल्म में आइटम नंबर 'लैला मै लैला' (Laila Mai Laila) भी परफॉर्म किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS