सुरेश ओबेरॉय को विवेक ने नहीं बताई थी ऐश्वर्या से अपने रिश्ते की बात, पिता बोले- समझाया था मत करो

सुरेश ओबेरॉय को विवेक ने नहीं बताई थी ऐश्वर्या से अपने रिश्ते की बात, पिता बोले- समझाया था मत करो
X
बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi) ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनके बेटे विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने ऐश्वर्या से उनसे रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की थी।

Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi) ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनके बेटे विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने ऐश्वर्या से उनसे रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की थी। जबकि फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें विवेक और ऐश्वर्या राय के बारे में बताया था। दिग्गज एक्टर ने ये भी कहा कि विवेक की वजह से उनके और सलमान खान के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है और अमिताभ बच्चन के साथ भी उनके रिश्ते अच्छे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सुरेश ने कहा कि उन्हें ज्यादातर बातें नहीं पता थीं क्योंकि विवेक ने उन्हें उन चीजों के बारे में कभी नहीं बताया था। आरजीवी ने ही उन्हें ऐश्वर्या के साथ उनके बेटे के रिश्ते के बारे में बताया था। फिल्ममेकर से पहले भी किसी और ने उन्हें इनके बारे में बताया था। सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को समझाया था। वहीं अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते को लेकर एक्टर ने कहा कि भले ही वह कभी भी बिग बी के दोस्त नहीं थे। लेकिन, वह उनके को-स्टार थे। इंडस्ट्री के हिसाब से उनका रिश्ता था। उनकी दोस्ती डैनी मुकुल से थी। ओबेरॉय के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ज्यादातर चीजों के बारे में लोगों को पता नहीं चलने देते। हालांकि, जब भी वे मिलते हैं, वे एक-दूसरे से अच्छे से बात करते हैं।

सलमान से आज भी अच्छे है रिश्ते - सुरेश ओबेरॉय

वहीं दिग्गज एक्टर सुरेश ओबरॉय से जब सलमान खान से रिश्ते को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि विवेक के मामले में वह उस समय भी राहत में थे और अब भी। उन्होंने बताया कि वे अब भी एक-दूसरे से अच्छे से मिलते हैं। उनके मुताबिक, सलमान जब भी उनसे मिलते हैं तो सिगरेट छिपा लेते हैं और फिर सम्मान के तौर पर उनसे बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वह विवेक को हमेशा सलीम जी के पैर छूने के लिए कहते थे। सुरेश ने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि हालांकि चीजें हुई हुई हैं। लेकिन, उनके साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं।


ये भी पढ़ें- Dunki’ vs ‘Salaar’ Advance Collection: प्रभास की 'सलार' पर भारी पड़ी शाहरुख खान की डंकी

Tags

Next Story