रिया चक्रवर्ती पर भी हुआ केस दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से सब लोग सदमे में है। किसी को भी अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी काम उम्र में ये एक्टर हम सबको छोड़ कर चला गया है। सब लोग उनको अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे है। सोशल मीडिया पर लोग दुख जता रहे है। सुशांत के जाने के बाद बॉलीवुड का नेपोटिस्म को लेकर चर्चा और बढ़ गयी है।
इस दायर मुकदमे में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज किया गया है। इसमें उन पर सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया गया है। मुजफ्फरपुर के पताही इलाके के निवासी कुंदन कुमार ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार के समक्ष यह याचिका दायर की है। इस पर 24 जून को सुनवाई की जाएगी। इस मुकदमे में रिया पर उनको अपने प्यार में फसाने और उनसें अपने काम निकलवाने और एक दम से रिश्ता खत्म करने के लिए केस दर्ज हुआ है।
सुशांत सिंह राजपूत के भाई ने अभी कुछ दिन पहले बताया था कि सुशांत इसी नवंबर में शादी करने वाले है। इससे पहले भी बिहार में ही बॉलीवुड के कुछ जाने माने निर्माता निर्देशकों पर भी अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने केस दर्ज किया था। जिसमें उन्होंने सब पर सुशांत का करियर ख़तम करने का इल्जाम लगया है।
आपको बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते 14 जून को डिप्रेशन के चलते अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अभी तक पुलिस सुशांत की फैमिली सहित उनके दोस्त और नौकरों से भी पूछताछ कर चुकी है और अभी भी पूछताछ जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS