Sushmita Sen ने अपने फैंस को दिया Surprise, Instagram पर लाइव आकर बोली...

Sushmita Sen ने अपने फैंस को दिया Surprise, Instagram पर लाइव आकर बोली...
X
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्ट्रेस अब ठीक हैं और इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर खुद दी है।

Sushmita Sen Health Updates: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। एक्ट्रेस अब ठीक हैं और इसकी जानकारी उन्होंने फेसबुक पर लाइव कर खुद दी है। एक्ट्रेस को अपकमिंग वेब सीरीज 'आर्या 3' की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें एंजियोप्लास्टी और स्टेंट प्रत्यारोपण से गुजरना पड़ा था। सुष्मिता सेन ने अचानक से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया।

दरअसल, बुधवार शाम सुष्मिता सेन एक इवेंट से अपने घर लौट रहीं थी। इसी दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। उन्होंने लाइव पर कई फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद जिन लोगों ने उनसे एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में पूछा तो उन्होंने इसका जवाब दिया। सुष्मिता ने कहा, "मेरी हेल्थ बेहतरीन है... मैं अच्छा खा रही हूं।" इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस को वेब सीरीज 'आर्या के सीजन 3' पर अपडेट भी दिया। सुष्मिता ने बाद में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव पोस्ट किया और कैप्शन दिया, "#इंस्टालाइव #जस्टबीइंग, मुझे आप लोगों की याद आई!!! आप मेरी जिंदगी में जो भी अच्छाई लेकर आए हैं, उसके लिए हमेशा आपसे प्यार करती हूं।



फैंस को पोस्ट कर दी थी जानकारी

सुष्मिता ने कुछ महीने पहले एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। इसके बाद से उनके फैंस काफी परेशान थे।

ताली में भी नजर आएंगी सुष्मिता

सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'आर्या 3' के अलावा वह 'ताली' वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। वह इसमें ट्रांसजेंडर श्री गौरी सावंत के रूप में नजर आएंगी। श्री गौरी सावंत 2013 के राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (NALSA) मामले में याचिकाकर्ताओं में से एक थीं, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति को तीसरे लिंग के रूप में मान्यता दी थी।

ये भी पढ़ें- 'Raghav Chadha ने किया खुलासा, 'Parineeti से Engagement बाद बदली जिंदगी, अब...'

Tags

Next Story