यूजर्स ने टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को बताया बॉलीवुड अभिनेत्रियों से ज्यादा टैलेंटड और खूबसूरत, स्वरा भास्कर ने ऐसे की बोलती बंद

बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। उनके कई तरह की मीमी (Memes) बनाएं जाते हैं। हाल ही में ट्विटर पर टेनिस स्टार (Tennis Star) मनिका बत्रा (Manika Batra) की तुलना बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस से की जा रही है। मनिका को स्वरा भास्कर, तापसी पन्नु और अन्य कई अभिनेत्रियों से ज्यादा टैलेंटड और खूबसूरत बताया जा रहा है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने रिएक्ट किया है।
स्वरा भास्कर ने एक यूजर के ट्वीट का स्क्रीन शॉट लिया और उसे शेयर करते हुए लिखा - (#ManikaBatra मनिका बत्रा और किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली हर महिला को बहुत-बहुत बधाई!!!)
😬😬🤓🤓 Many congratulations to #ManikaBatra and every other female achiever in any field!!! 💖✨ https://t.co/RZLqhjIM7f
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 25, 2021
स्वरा के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले भी वह कई बार ट्रोल की जा चुकी हैं। लेकिन स्वरा बड़ी ही सूझबूझ से अपने ट्रोलर्स को पॉजिटिव वे में रिप्लाई करती हैं।
बता दें कि मनिका बत्रा रविवार को 62वें स्थान पर रहीं । मनिका ने दुनिया की 32वें नंबर की मार्गरीटा पेसोत्स्का (Margaryta Pesotska) को हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के महिला एकल (Women's singles) के तीसरे राउंड (Third round) में प्रवेश किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS