अपने पिता जेठालाल से आगे निकलें 'टप्पू' TMKOC में पड़ोसन रहीं 'बबिता जी' मुनमुन दत्ता को कर रहे हैं डेट

अपने पिता जेठालाल से आगे निकलें टप्पू TMKOC में पड़ोसन रहीं बबिता जी मुनमुन दत्ता को कर रहे हैं डेट
X
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबिता जी यानी की मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी की राज अनादकट के रिश्तों को लेकर के काफी खबरें मीडिया में छायी हुईं है। मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर के चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का अंदाज़ा दर्शकों ने मुनमुन के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगाया है

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की बबिता जी (Babita Ji) यानी की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू (Tappu) यानी की राज अनादकट (Raj Anadkat) के रिश्तों को लेकर के काफी खबरें मीडिया में छायी हुईं है। मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर के चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन और राज एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात का अंदाज़ा दर्शकों ने मुनमुन के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर लगाया है।

'तारक मेहता' फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी तरह- तरह की फोटोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर करती है। एक्ट्रेस के पोस्ट पर राज अनादकट अक्सर कमेंट करते रहते हैं। मुनमुन के पोस्ट पर राज के कमेंट्स देखकर उनके फैंस को शक़ होने लगा तो लोग उनसे उनके रिश्ते के बारें में सवाल पूछने लगे हैं। यूजर्स इन दोनों से अक्सर सवाल करते हैं कि ये सब आखिर चल क्या रहा है। तो अब दोनों के रिश्ते की सच्चाई लोगों के सामने आ गयी है। एक मीडिया के मुताबिक दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहीं नहीं दोनों की डेटिंग के बारें में घर वालों को भी पता है।

आपको बता दें कि मुनमुन यानि तारक मेहता की बबिता जी राज अनादकट टप्पू से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। जहां राज सिर्फ 24 साल के हैं वहीं मुनमुन 33 साल की हो चुकी हैं। लेकिन प्यार उम्र का फासला कहां देखता है सो इन दोनों के बीच भी मोहब्बत ने अपनी जगह बना ही ली। दोनों की फैमिलीज़ को इस रिश्ते के बारें में पता है। इतना ही नहीं तारक मेहता के क्रू को भी इनके रिलेशनशिप के बारें में सब पता है। शो के सेट पर भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं। दोनों लोगों की नज़रों से दूर पिछले काफी समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन वो कहते हैं न कि प्यार छिपाए नहीं छिपता तो अब लोगों ने इनके रिश्ते के सच को आखिरकार भांप ही लिया। हालांकि इस बारें में अभी तक दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Tags

Next Story