Bigg Boss 17: बिग बॉस से निकाले गए Sunny Arya, अभिषेक का कॉलर पकड़कर कहा था - रहपटा मारूंगा शो के अंदर ही तेरे

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के कंट्रोवर्सियल रियलिटी टीवी शो से तहलका उर्फ सनी आर्या (Sunny Arya) बाहर हो गए हैं। शो से जुड़े नए अपडेट में पता चला है कि अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के बाद सनी आर्या को घर से बेघर कर दिया गया है। उन्हें अभिषेक के साथ हाथापाई करने की बड़ी सजा मिली है।
दरअसल, शो के नए प्रोमो में दिखाया गया कि ईशा मालविया दिन में सोते हुए पकड़ी गईं। इसके बाद विक्की जैन उन्हें उठने के लिए कहते हैं। लेकिन, अभिषेक कुमार को उनका लहजा ठीक नहीं लगता। सनी आर्या फिर विक्की का बचाव करने के लिए आगे आते हैं और अभिषेक कुमार के साथ उलझ जाते है। वह अभिषेक कुमार के साथ हाथापाई पर उतर जाते हैं। वह अभिषेक का कॉलर तक पकड़ लेते है। इस लड़ाई के बीच सनी आर्या अभिषेक को कहते हैं 'अगली बार मत आना इनके मैटर में, ध्यान रखना। इसके बाद सनी ये भी कहते हैं कि रहपटा मारूंगा शो के अंदर तेरे”। हालांकि, घर के बाकी सदस्य सनी को समझाते हुए नजर आते हैं। मगर वह नहीं मानते और वह अभिषेक को ये तक कह देते है कि तेरा भूत निकालूंगा।
करण जौहर करेंगे 'वीकेंड का वार' होस्ट
इस बार शो का 'वीकेंड का वार' सलमान खान की बजाय फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट करेंगे। करण ने तहलका यानी सनी आर्या को सजा देने का ऐलान किया था। अभिषेक के साथ मारपीट की वजह से तहलका 'बिग बॉस 17' के घर से बाहर हो हो गए हैं। शो के मेकर्स का कहना है कि तहलका को बार-बार चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन, उन्होंने अपना आक्रामक व्यवहार जारी रखा। जिसके चलते उन्हें शो से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है।
🚨 BREAKING! As revealed earlier Karan Johar announced punishment to Tehelka aka Sunny Arya in Weekend ka Vaar
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 30, 2023
Tehelka is out from the Bigg Boss 17 house due to physical violence with Abhishek
Despite several warnings from the Bigg Boss, Tehelka continues his aggressive…
ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की फिल्म को देखकर खुद को रोक नहीं पाई आलिया भट्ट
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS