Video: पब्लिक प्लेस में तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ किया ये काम, फैंस बोले- 'वाह प्यार हो तो ऐसा'

बीती रात जरीन खान (Zareen Khan) के बर्थडे बैश में बिग बॉस की कई हस्तियां नजर आईं। इस पार्टी में तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash), करण कुंद्रा (Karan Kundrra), उमर रियाज (Umar Riaz), राजीव अदतिया (Rajiv Adatia) और कई अन्य सेलेब्स को शिरकत करते हुए देखा गया। लेकिन इस पार्टी में सबसे अधिक स्पॉट हुए वो हैं पॉपुलर लवबर्ड्स तेजस्वी और करण। इस पार्टी में उन्होंने शिमरी ब्लिंगी आउटफिट में पार्टी में धमाल मचाया। करण लंबे समय के बाद बेस्ट फ्रेंड उमर के साथ मस्ती करते नजर आए और उन्होंने जमकर डांस किया।
करण और तेजस्वी का 'तुमसे मिल के दिल का है जो हाल' का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
वायरल हो रहे एक और वीडियो में करण और तेजस्वी भीड़ के बीच नजर आ रहे हैं लेकिन तेजस्वी किसी की परवाह किए बगैर करण के चेहरे से पसीना साफ करने लगती हैं। इतना ही नहीं वह अपने हाथों से उनके बाल भी बनाती हैं। बस क्या था फैंस को एक्ट्रेस का यह अंदाज काफी पसंद आया है। वहीं करण भी अपने प्यार का इजहार करते हुए तेजस्वी को प्यार से अपनी बाहों में भर लेते हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "लवली कपल" एक अन्य यूजर ने लिखा, "अमेजिंग जोड़ी" तो एक अन्य लिखा, "दिल लेलो" . वहीं एक सोशल मीडिया फैन ने लिखा, "वाह क्या प्यार है।"
बता दें कि बर्थडे पार्टी में करण, तेजस्वी, उमर और राजीव ने खूब मस्ती की। जहां करण और तेजस्वी को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, वहीं चारों को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश हुए हैं। वहीं बर्थडे गर्ल जरीन के साथ बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट बॉयफ्रेंड शिवाशीष मिश्रा भी थे। दोनों पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। जरीन ने अपने दोस्तों के लिए बर्थडे बैश होस्ट किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS