12 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस में चार लड़के हुए नॉमिनेट, सलमान खान ढूंढ रहे दूसरा घर , पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News

12 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस में चार लड़के हुए नॉमिनेट, सलमान खान ढूंढ रहे दूसरा घर , पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News
X
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। इस बार घर की लड़कियों ने चार लड़कों को नॉमिनेट किया है। वहीं सलमान खान अब अपना दूसरा घर ढूंढ रहे है। खबर है कि वो बहुत जल्द घर शिफ्ट करने वाले है।

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के घर में जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। घर में दो ग्रुप्स बन गए है। एक ग्रुप में सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, असीम, आरती सिंह, अबु मलिक और देवोलीना हैं तो वहीं दूसरे ग्रुप में पारस, माहिरा शर्मा, रश्मि, शेफाली सिद्धार्थ डे और कोयना मित्रा हैं।

'बिग बॉस 13' की खबरें- बिग बॉस में 12वें दिन घरवालों की सुबह 'देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार' गाने से हुई। बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क दिया। जिसमें लड़कियों को लड़कों के तालाब में मछलियां डालती थी, जिन्हें वो नॉमिनेट करना चाहती है। टास्क के आखिर में सिद्धार्थ शुक्ला को छोड़कर पारस, अबू, असीम और सिद्धार्थ डे नॉमिनेट हो गए।

'कौन बनेगा करोड़पति' की खबरें- केबीसी के स्पेशल वीर में दीपा मलिक और मानसी जोशी ने हॉट सीट पर आई। जन्मदिन के मौके पर दीपा मलिक ने सरप्राइज के तौर पर अमिताभ बच्चन को एक वीडियो दिखाया। वीडियो में अमिताभ बच्चन अपने माता-पिता और परिवार के साथ नजर आए। ये देखकर अमिताभ काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

'कसौटी जिंदगी की 2'- शो में कोमोलिका बनी आमना शरीफ का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। बंजारा लुक में आमना शरीफ काफी खूबसूरत लग रही हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर ने हिना खान के जगह आमना शरीफ को कोमोलिका रोल दिया। ट्वीट कर एकता कपूर ने कहा कि आमना संग दोबारा काम करने को लेकर वो काफी उत्साहित है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता' की खबरें- शो में जबरदस्त ट्विस्ट सामने आने वाला है। नायरा और कार्तिक के डिवॉर्स की सुनवाई पूरी हो चुकी है। आज के एपिसोड में आु देखेंगे की कोर्ट रूम में नायरा कटघरे में खड़ी है और उनके सामने कार्तिक खड़ा है। जब वकील नायरा को अच्छी मां न होने के बारे में कहती है, तो कार्तिक उल्टा वकील को सुना देता है। कहता है कि नायरा ने कायरव के लिए काफी दुख सहे है। कायरव को पालने के लिए क्या कुछ नहीं किया उसे अकेले पैदा किया।

'द कपिल शर्मा'- शो का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उदित नारायण, अर्चना पूरन सिंह के लिए 'मेंहदी लगा के रखना' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ डांस भी कर रहे हैं। इसी बीच उनकी पत्नी आ जाती हैं, जिन्हें देख वो हैरान रह जाते है। ये वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

सलमान खान बदलेंगे घर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपना घर गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहे है। बताया जा रहा है कि उनका नया घर बांद्रा के चिंबई में बन रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान को बांद्रा के चिंबई इलाके में देखा गया था, जहां वे साइट का जायजा लेने आए थे।

मिमी चक्रवर्ती का गाना वायरल- मिमी चक्रवर्ती का एक गाना खूब वायरल हो रहा है। गाने का टीजर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। मिमी के पहले गाने 'अंजना' का टीजर दो मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ये गाना 13 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा।

'वॉर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'वॉर' 250 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है। 'वॉर' ने पहले ही दिन 53 करोड़ कमाए। पिछले 10 दिनों में 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई की है यानी कुल मिला कर 'वॉर' इस साल की की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

'द स्काई इज पिंक' की खबरें- प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म पहले ही दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ की कमाई की है।

अक्षरा हसन बर्थ डे- एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज 28वां बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। वो अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story