24 अक्टूबर 2019 मनोरंजन समाचार : बिग बॉस में देवोलीना ने जड़ा शहनाज गिल को थप्पड़!, सोनाक्षी सिन्हा ने पहनीं मलाइका अरोड़ा की पुरानी ड्रेस, पढ़ें आज की Top 10 Entertainment News

1- 'बिग बॉस 13' की खबरें- बिग बॉस ने घरवालों को सांप सीढ़ी का टास्क दिया। इस टास्क में देवोलीना और शहनाज गिल के बीच जमकर बहस हुई। ये बहस इतनी आगे बढ़ गई कि देवोलीना ने शहनाज गिल को थप्पड़ तक जड़ दिया।
2- ' द कपिल शर्मा शो' की खबरें- इस बार फिल्म 'सांड की आंख' की स्टार कास्ट प्रमोशन करने शो में पहुंचे। इस दौरान असली शूटर दादियां.. जिनके ऊपर फिल्म बनी हैं.. वो भी शो में पहुंची। इस शो का प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो को 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है।
3- सोनाक्षी सिन्हा ने पहनीं मलाइका की ड्रेस- वोग ब्यूटी अवॉर्ड में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की डीप नेक वाली ड्रेस कैरी थी। इसी तरह की एक ड्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी पहनी है। जिसके चलते यूजर्स सोनाक्षी के इन फोटोज पर मलाइका की ड्रेस पहनने को लेकर कमेंट कर रहे है।
4- प्रकाश राज का विवादित बयान- बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रकाश राज ने एक इंटरव्यू में रामलीला को लेकर कहा कि 'ये बेहूदा है कि हेलीकॉप्टर एक पुष्पक विमान है... जिसमें राम, लक्ष्मण और सीता आते है और उनकी पूजा करते है... ये सब वाहियात है.. '
5- पूजा भट्ट की फिल्मों में वापसी- बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट फिल्म 'सड़क 2' के जरिए एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर रही है। एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने शराब की लत में होने का खुलासा किया था।
6- मल्लिका शेरावत बर्थ डे- मल्लिका शेरावत का अपना बर्थ डे सेलिब्रेट कर रही है। उन्होंनो एक जाट परिवार में जन्म लिया। वो बॉलीवुड में अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के चलते हमेशा चर्चा में रही।
7- निकी मिनाज ने की गुपचुप शादी- फेमस रैपर निकी मिनाज ने अपने ब्वॉयफ्रेंड केनेथ के साथ शादी कर रही है.... इसकी जानकारी खुद निकी मिनाज ने सोशल मीडिया के दी। उन्होंने 21 जून को रीडियो पर ऐलान किया था कि वो 90 दिनों के अंदर शादी कर लेगीं।
8- कानूनी पछड़े में रेमो डिसूजा- कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के खिलाफ जिला अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। रेमो के खिलाफ 5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। ये आरोप एक प्रॉपर्टी डीलर सतेंद्र त्यागी ने लगाया है।
9- चर्चाओं में अनुपम खेर की फिल्म- साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले को लेकर अनुपम खेर नई फिल्म लेकर आ रहे है। फिल्म 'होटल मुबंई' में शेफ हेमंत ओबेरॉय की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।
10- 'वॉर' की सक्सेस पार्टी- फिल्म 300 करोड़ के कल्ब में शामिल हो चुकी है। फिल्म की सफलता के लिए एक पार्टी रखी गई। जिसमें फिल्म की सभी स्टार कास्ट पहुंची। पार्टी में सबती नजरें वाणी कपूर और दिशा पाटनी पर आकर रुक गई। दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS