Bade Acche Lagte Hain 2 में काम नहीं करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शो रिजेक्ट करने के पीछे है ये खास वजह

Bade Acche Lagte Hain 2 में काम नहीं करेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, शो रिजेक्ट करने के पीछे है ये खास वजह
X
हाल ही में खबर आयी है कि 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में लुक टेस्ट देने के बाद सीरियल में काम करने से मना कर दिया है। इस डेली सोप में वह एक्टर नकुल मेहता के साथ नजर आयी थी। एक्ट्रेस को ऐसा लगा कि वह शो में एक्टर के ऑपोसिट थोड़ी ऑड नजर आएंगी।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपने शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) को लेकर खबरों में छायी हुई हैं। शो में उनके एक्शन की फैंस खूब तारीफ कर रहें हैं। इधर दिव्यांका को लेकर के एक और खबर आ रही है। हाल ही में खबर आयी है कि 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Acche Lagte Hain 2) में लुक टेस्ट देने के बाद सीरियल में काम करने से मना कर दिया है। इस डेली सोप में वह एक्टर नकुल मेहता (Nakul Mehta) के साथ नजर आने वाली थीं। एक्ट्रेस को ऐसा लगा कि वह शो में एक्टर के ऑपोसिट थोड़ी ऑड नजर आएंगी।

ये है शो को रिजेक्ट करने की वजह

एक मीडिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया, "इंडस्ट्री में इतने सालों तक काम करने के बाद वो चाहें मैं हूं या फिर कोई और, एक एक्टर के तौर पर हमें कम से कम किसी प्रोजेक्ट को चुनने की लिबर्टी होनी चाहिए, जिसके बारें में हम पैशिनेट हैं।" उन्होंने इस बात को मेंशन किया कि वह इस प्रोजेक्ट से रिलेट नहीं कर पा रही थी और उन्होंने अपनी फीलिंग्स प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचाते हुए रोल के लिए मना कर दिया। नकुल मेहता के साथ शो में पेयर करने की बात पर रिएक्ट करते हुए दिव्यांका ने कहा, जहां तक उनसे उम्र में बड़े दिखने की खबरें पर विचार किया जाता है, मै भी इस बात से सहमत हूं। क्योंकि जब मुझे शो ऑफर किया गया और मुझे इस आइडिया के बारें में बताया गया, तो मै इस जोड़ी के बारें में सुनकर हैरान रह गयी और मेरे परिवार ने भी इसी तरह रिएक्ट किया। उन्हें लगा कि हम थोड़े अजीब लगेगें। लेकिन जब मैने शो की टीम से फोन पर बात की तब मै लुक टेस्ट देने के लिए तैयार हो गयी। मुझे लगा कि चलो लुक टेस्ट देकर देखते हैं कि ऑनस्क्रीन हमारी जोड़ी कैसी दिखती है।"

दिव्यांका त्रिपाठी और नकुल मेहता

आगे एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे ऐसा लग रहा था कि नकुल और मैं एक साथ स्क्रीन पर मैच नहीं करेंगे या अच्छे नहीं दिखेंगे। मैं उस विचार से सहमत हूं। मुझे लगता है कि कोई और जो मेन रोल करने के लिए बोर्ड पर आएगा वह शो के साथ न्याय करेगा और मैंने अपने विचार व्यक्त किए थे।" आपको बता दें जहां दिव्यांका त्रिपाठी 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) और 'बनूं मै तेरी दुल्हन' (Banu Mai Teri Dulhan) जैसे शोज करके हर घर की फेवरेट हैं, वहां नकुल मेहता भी 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' (Pyaar Ka Dard Hai Meetha Meetha Pyara Pyara) और 'इश्कबाज़' (Ishqbaaz) जैसे शोज के जरिए फैंस के फेवरेट हैं। गौरतलब है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' (Bade Acche Lagte Hain) का पहला सीजन साल 2010 में ऑनएयर हुआ था। ये शो करीबन 4 साल तक चला था, शो में राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी को फैंस ने बहुत पसंद किया था। शो में एक ऐसी जोड़ी के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया था, जिनकी लाइफ में प्यार की एंट्री काफी लेट होती है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस शो को काफी सफलता मिली थी।

Tags

Next Story