Bade Acche Lagte Hain 2: दिशा परमार और नकुल मेहता के नए शो की इस दिन से होगी शुरुआत

Bade Acche Lagte Hain 2: दिशा परमार और नकुल मेहता के नए शो की इस दिन से होगी शुरुआत
X
हाल ही में एकता कपूर ने अपने अपकमिंग सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद अब सोनी टीवी ने इसके एक और प्रोमो के साथ सीरियल के प्रीमियर एपिसोड की घोषणा कर दी है।

टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल्स की लिस्ट में शामिल 'बड़े अच्छे लगते है' (Bade Acche Lagte Hain) का दूसरा सीजन बहुत जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' (Bade Acche Lagte Hain 2) में टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार (Disha Parmar) और एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) की कैमिस्ट्री आपको एक बार फिर देखने को मिलेगी। हाल ही में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने अपकमिंग सीरियल की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद अब सोनी टीवी ने इसके एक और प्रोमो के साथ सीरियल के प्रीमियर एपिसोड की घोषणा कर दी है।

हाल फिलहाल में सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सीरियल का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप नकुल और दिशा को बालकनी में खड़े हुए बाते करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में दिशा और नकुल बालकनी में खड़े हैं और बाहर बारिश हो रही है। इतने में दिशा कहती हैं, "मुझे ये बारिश बिल्कुल पसंद नहीं है।" जिस पर नकुल पूछते हैं, "ऐसा क्या कर दिया बेचारी बारिश ने।" इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगते हैं। इतने में बैकग्राउंड से आवाज आती है कि शादी के बाद प्यार होते- होते हो ही जाता है, इसके साथ ही शो का थीम म्यूजिक भी सुनाई देता है। दिशा और नकुल का ये शो 30 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा।

इस प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया गया है। कैप्शन में लिखा है, "किसी के साथ नापसंद मौसम भी अच्छा लगने लगता है...देखिए #BadeAchheLagteHain2, 30 अगस्त से सोम- शुक्र रात 8 बजे, सिर्फ सोनी पर!" इस प्रोमो वीडियो पर लोगों के मिले जुले रिएक्शन्स सामने आये हैं। वहीं कुछ लोगों ने नए राम और प्रिया यानी की नकुल और दिशा की तुलना पुराने राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) के साथ करना शुरु कर दी है। आपको बता दें कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' के पहले सीजन में राम कपूर ने राम का और साक्षी तंवर ने प्रिया शर्मा का रोल अदा किया था। इस शो का पहला एपिसोड 30 मई साल 2011 को ऑनएयर हुआ था। इस शो में राम और साक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। अब देखना ये होगा की पिछले सीजन की तर्ज पर ये नया पार्ट दर्शकों को लुभाने में कितना सफल हो पाता है। खैर ये तो शो के ऑनएयर होने के बाद ही पता चल पाएगा कि दिशा और नकुल दर्शकों के दिलों में राम और प्रिया की जगह लेनें में कितने सफल हो पाते हैं।

Tags

Next Story