प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, अगले साल गूंजेंगी किलकारी, इशारों-इशारों में दी गुड न्यूज

प्रेग्नेंट हैं भारती सिंह, अगले साल गूंजेंगी किलकारी, इशारों-इशारों में दी गुड न्यूज
X
करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, अनीता हसनंदानी, अमृता राव के बाद भारती सिंह के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने इशारों-इशारों में दी।

करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, अनीता हसनंदानी, अमृता राव के बाद अब खबर आ रही है कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी प्रेग्नेंट है। इसका ऐलान भारती सिंह ने डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के दौरान किया है। शो में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर कॉमेडी से लोगों को खूब हंसा रही है। इस शो को होस्ट करते हुए उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वादा किया है कि साल 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

इंटरनेट पर एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में भारती (Bharti Singh) अपनी गोद में एक डमी बेबी लेकर खड़ी है। बताया जा रहा है कि शो के दौरान डमी बेबी को देख भारती सिंह ऐलान करती है कि साल 2021 में उनके घर भी बेबी आएगा, ये सभी से वादा है। भारती ने कहा- 'मैं नेशनल टीवी पर एक ऐलान करने जा रही हूं। 2020 में ये बेबी फेक है, लेकिन 2021 में ये रियल हो जाएगा।' इस ऐलान के बाद से लोग अंदाजा लगा रहे है कि भारती सिंह प्रेग्नेंट है और अगले साल 2021 में डिलिवरी हो सकती है।


आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में फैमिली प्लानिंग को लेकर भारती ने कहा था कि वो अपना परिवार बढ़ाना चाहती है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में प्रेग्नेंट होने की प्लानिंग की थी। इस प्लानिंग को लेकर ही फैंस ये मानकर चल रहे है कि भारती प्रेग्नेंट है और अगले साल वो क्यूट बेबी को जन्म देंगी। बात करें उनकी लाइफ की तो भारती सिंह और हर्ष की शादी 3 दिसंबर 2017 को बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। दोनों पहली बार कॉमेडी शो 'कॉमेडी सर्कस' में मिले थे। इस शो में भारती कंटेस्टेंट थी और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। यहीं से दोनों की प्यार की शुरूआत हुई।

Tags

Next Story