Bhojpuri Gana: इस भोजपुरी गाने में हरियाणवीं गाने को किया मिक्स तो हिट हुआ सॉन्ग, जमकर देखा जा रहा रोमांटिक सॉन्ग वीडियो

अब तक आपने कई भोजपुरी सॉन्ग सुने होंगे, लेकिन कुछ समय पहले ही (Bhojpuri Singer) भोजपुरी गायक द्वारा गया गया। यह गाना जो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। शायद इसे सुना होगा। इसकी वजह इस गाने में भोजपुरी और (Haryanvi Gane) हिरयाणवीं गाने की लाइनों का मिक्सअप होना है। इसी के चलते यह समर सिंह का यह गाना भोजपुरी ही नहीं बल्कि हरियाणवीं लोगों के बीच भी जमकर वायरल हो रहा है। लॉकडाउन (Lockdown) के बीच इस गाने को लोगों का अलग ही प्यार मिल रहा है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं भोजपुरी गाने 'आंख जबसे मरले बारअ हमके कॉलेज में' (Aankh Jabse Marle Bara Hamke College Mein) की। इस गाने की खास बात यह है कि इसमें खाटी भोजपुरी के साथ सपना चौधरी के ठेठ हरियाणवीं और बॉलीवुड के गानों की लाइनें भी शामिल हैं। जिसके चलते यह गाना भोजपुरी से लेकर हरियाणवीं फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी सिंगर समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। गाने के लेखक आलोक यादव हैं और संगीत आलोक व मनोज ने दिया है। इसमें हरियाणवीं गाने के साथ ही बॉलीवुड गानों की भी लाइन शामिल है। सभी का मिक्सअप कर बना। यह सॉन्ग इन दिनों यू ट्यूब पर टॉप ट्रेडिंग में बना हुआ है। इस भोजपुरी सॉन्ग को लोग खासा प्यार दे रहे हैं।
50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है यह सॉन्ग
यह सॉन्ग अब तक 50 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। समर सिंह का यह भोजपुरी सॉन्ग यू ट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है। इस पर लाखों फैंस की प्रतिक्रिया आ चुकी है। वहीं इस पर हॉट डांस का तडका गाने को वायरल करने के लिए लोगों को मजबूर कर रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS