Bhojpuri Gana: यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा काजल और खेसारी का सॉन्ग, 'बदनाम भईल जवनीया'

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के ज्यादातर गाने हीट होते हैं। इसकी वजह दोनों के ही फैंस द्वारा उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता है। यही वजह है कि रातों रात खेसारी और काजल राघवानी के गाने यू ट्यूब पर लाखों चल जाते हैं। इन्हीं में खेसारी और राघवानी का एक और भोजपुरी सॉन्ग बदनाम भईल जवानिया भी शामिल हो गया है। इसमें अभिनेता और अभिनेत्री काजल राघवानी की कैमिनस्ट्री कमाल की दिख रही है। लोग बार बार इस वीडियो को देख रहे हैं। इतना ही नहीं 3 साल पुराना यह गाना एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है।
दरअसल, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज और अभिनय से धमाल मचाने वाले काजल और खेसारी लाल यादव की जोड़ी में कई हिट सॉन्ग दिये हैं। इन दिनों काजल और खेसारी का एक गाना काफी छाया हुआ है। इसका नाम 'बदनाम भईल जवनीया' है। इस गाने में काजल और खेसारी को काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री बेहतरीन है। उनके इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू जैन ने गाया है। काजल और खेसारी का यह गाना दोनों की फिल्म इन्तेकाम का है।
बता दें कि आज से 3 साल पूर्व खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने भोजपुरी फिल्म इंतेकाम में अभिनय किया था। इसी फिल्म में खेसारी लाल और खुशबू जैन ने यह गाना गाया था। जबकि इस पर अभिनय खेसारी और काजल राघवानी ने किया था। यही वजह है कि इस गाने को अब तक 55 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं अब यह गाना एक बार फिर से वायरल हो चला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS