Bhojpuri Gana:पवन सिंह के 'बदनाम कर दोगी' भोजपुरी गाने ने बटोरे 5 करोड़ व्यूज, रानी चटर्जी ने किया रैप

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह जब भी पर्दे पर आते है, तो धमाल मचा देते है। लोगों को उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। पवन सिंह का नया गाना हो या पुराना गाना, सोशल मीडिया पर धमाल मचाता रहता है। इन दिनों उनका एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। ये गाना लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस भोजपुरी गाने का नाम (Badnam Kar Dogi) 'बदनाम कर दोगी' है। ये गाना बेहद शानदार है। गाने में पवन सिंह बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है। ये गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में आपको रैप भी सुनने को मिलेगी। यही वजह है कि इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।
वीडियो में पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस अकांक्षा शरदा और स्नेहा गरुड़ भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस बेहद हॉट एंड बोल्ड है। वहीं पवन सिंह काफी डैशिंग और स्मार्ट नजर आ रहे है। गाने (Bhojpuri Gana) में तीनों की केमेस्ट्री बेहद कमाल की नजर आ रही है। इस गाने को लोग बार-बार सुन रहे है। गाने को जिसने भी सुना वो पवन सिंह का फैन हो गया। ये गाना बेशक पिछले साल रिलीज हुआ हो, लेकिन यूट्यूब पर धूम आज भी मचा रहा है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया।
इस गाने को अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है जबकि गाने के बोल श्याम देहाती और आजाद सिंह ने लिखे है। वहीं इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और इसका डायरेक्शन सुमित भारद्धाज ने किया है। गाने की खास बात ये है कि इसमें रैप भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने किया है। उनके रैप को काफी पसंद किया जाता है। आपको बता दें कि लोगों को पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ काफी पसंद आती है। लेकिन दोनों के बीच विवाद होने के कारण दोनों अब एक साथ काम नहीं करते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS