Bhojpuri Gana: निरहुआ का डबल रोमांस उड़ा रहा छीन रहा चैन, काजल-आम्रपाली दुबे के बीच फंसे एक्टर

Bhojpuri Gana: निरहुआ का डबल रोमांस उड़ा रहा छीन रहा चैन, काजल-आम्रपाली दुबे के बीच फंसे एक्टर
X
Bhojpuri Gana: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी गाना 'झुमका झुलनिया दिहा' सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में काजल राघवानी भी नजर आ रही है। निरहुआ दोनों एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे है।

भोजपुरी गानों का क्रेज बॉलीवुड गानों की तरह लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निहुआ के गाने लोगों की पहली पसंद है। उनके गाने और फिल्में रिलीज होते साथ ही हिट हो जाती है। खास कर तब, जब उनके साथ आम्रपाली दुबे साथ हो। लोगों को निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी पसंद है। लेकिन यूट्यूब पर जो गाना वायरल हो रहा है, उसमें निरहुआ न सिर्फ आम्रपाली दुबे के साथ दिख रहे है, बल्कि काजल राघवानी के साथ भी नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri Gana) का नाम है 'झुमका झुलनिया दिहा' (Jhumka Jhulaniya Diha) गाना बेहद शानदार है। गाने में तीनों ही भोजपुरी के स्टार एक साथ नजर आ रहे हैं। इसके चलते ये वीडियो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। यूं तो काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ पसंद की जाती है, लेकिन गाने में उनकी केमिस्ट्री निरहुआ के साथ भी गजब की लग रही है।

गाने में निरहुआ कभी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। कभी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ उनके बेडरूम में जाते हैं तो कभी आम्रपाली के। दोनों की खींचातानी में निरहुआ बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। इस गाने में आपको ट्रिपल रोमांस देखने को मिलेगा। ये गाना अब यूट्यूब पर जमकर छाया हुआ है। ये भोजपुरी गाना, फिल्म 'आशिक आवारा' (Aashik Aawara) से लिया गया है। लोग इस ट्रिपल रोमांस के गाने को बार-बार देख रहे है। गाने को कल्पना (Kalpana) ने गाया है जबकि बोल प्यारे लाल यादव (Pyare Lal Yadav) ने लिखे है। वहीं म्यूजिक राजेश रजनीश (Rajesh Rajnish) ने कंपोज किया है। इस गाने को लाखों लोग देख चुके है।

Tags

Next Story