Bhojpuri Gana: स्विमिंग पूल में उतरकर मोनालिसा ने लगाई आग, बेताब दिखे खेसारी लाल

यूं तो दर्शकों को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी काजल राघवानी के साथ काफी पसंद आती है। लेकिन जब खेसारी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) के साथ नजर आते है, तो लोग इस जोड़ी से अपनी नजरें हटा नहीं पाते। लोगों को खेसारी और मोनालिसा की जोड़ी भी काफी पसंद है। यही कारण है कि जिस भी फिल्म और गाने में दोनों एक साथ नजर आते है, वो रिलीज होने से पहले ही सुपरहिट मान ली जाती है।
इन दिनों खेसारी और मोनालिसा का एक भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने का नाम है 'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' (Ghadi Me Bajal Baate)... गाना बेहद जबरदस्त है। ये गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में आपको मोनालिसा के हॉट एंड बोल्ड अंदाज देखने को मिलेंगे। यही नहीं, खेसारी लाल यादव और मोनालिसा का हॉट रोमांस भी गर्मी पैदा कर देगा। गाने को अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।
'घड़ी में बजल बाटे अब साढ़े तीन' भोजपुरी सॉन्ग को वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'नागिन' से लिया गया है। मोनालिसा और खेसारी लाल यादव के इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। वहीं गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं जबकि दमदार म्यूजिक देने का काम राजेश रजनिश ने किया है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, रानी चटर्जी, मोनालिसा और मनोज टाईगर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को भी गाने की तरह काफी प्यार दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS