Bhojpuri Holi Song 2021: 'बबुनी तेरे रंग में' Young हुए पवन सिंह, त्रिधा चौधरी के ठुमके पर लोग हारे हजारों दिल

Bhojpuri Holi Song 2021: बबुनी तेरे रंग में Young हुए पवन सिंह, त्रिधा चौधरी के ठुमके पर लोग हारे हजारों दिल
X
Bhojpuri Gana: पवन सिंह का होली स्‍पेशल सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग का नाम 'बबुनी तेरे रंग में' है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह की जोड़ी नजर आ रही है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्‍टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह का होली स्‍पेशल सॉन्ग रिलीज हो चुका है। इस सॉन्ग का नाम 'बबुनी तेरे रंग में' है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी और पवन सिंह की जोड़ी नजर आ रही है। होली के मौके पर रिलीज हुए इस गाने ने यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। पवन सिंह के इस गाने में म्यूजिक देने का काम संगीत के सरताज सलीम सुलेमान ने दिया है। इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।

'बबुनी तेरे रंग में' गाने को पवन सिंह ने शरवी यादव के साथ मिलकर गाया है। गाने के लिरिक्‍स डॉ सागर ने लिखे है। गाने के बोल कुछ इस तरह है- 'बबुनी तेरे रंग में मैं और थोड़ा यंग हो गया.. मैं भोला भाला लल्ला छप्पन इंच दबंग हो गया', गाने में पवन सिंह और त्रिधा चौधरी का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे है। गाने को कुछ ही घंटों में 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।

पिछली साल होली पर पवन सिंह ने गाना 'कमरिया हिला रही है' रिलीज किया था। उनके इस गाने को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गाने में उनके साथ सुपर डांसर लॉरेन गु‍टबिल नजर आयीं थीं, लेकिन इस होली पवन के साथ त्रिधा चौधरी नजर आयेंगी। पवन सिंह के अब तक जितने भी होली के गाने रिलीज हुए है। लोगों ने उन सभी गानों को जमकर पसंद किया है। सभी वीडियो पर मिलियन व्यूज मिले है। 'बबुनी तेरे रंग में' गाने पर ही मिलियन व्यूज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags

Next Story