Bigg Boss 13 Episode 1 : बिग बॉस 13 का पहला एपिसोड, धमाकेदार रही बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की एंट्री

Bigg Boss 13 Episode 1 : बिग बॉस 13 का पहला एपिसोड, धमाकेदार रही बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की एंट्री
X
Bigg Boss 13 Episode 1 : बिग बॉस 13 का पहला एपिसोड आज 29 सितंबर 2019 (Watch Bigg Boss Season 13 Episode 1 Date 29 September 2019) को कलर्स चैनल पर प्रसारित किया गया। पहले दिन ही बिग बॉस के घर में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट की एंट्री धमाकेदार रही।

लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 का प्रीमियर में सलमान खान ने अपनी ही फिल्म भारत का गाना डूब जाऊं तेरी आंखों के ओशन में स्लो मोशन में से धमाकेदार एंट्री ली। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के घर में कई नामचीन हस्तियों की एंट्री हुई। सबसे पहले पांच मेल कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई।

पुरुष कंटेस्टेट्स के नाम

जिसमें सबसे पहले टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री हुई, उसके बाद लेखक सिद्धार्थ डे, फिर स्प्लिट्स विला के विनर पारस छाबड़ा, उसके बाद स्टेज परफॉर्मर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई अबु मालिक और फिर जम्मू कश्मीर के मॉडल असीम रियाज की एंट्री हुई।

महिला कंटेस्टेट्स के नाम

बिग बॉस के घर में फीमेल कंटेस्टेट्स में रश्मि देसाई, देवोलीना, शेफाली बग्गा, शहनाज़ गिल और दलजीत कौर ने बिग बॉस के घर में एंट्री ले ली है। एक्ट्रेस अमीषा पटेल की भी बिग बॉस के घर में घर की मालकिन के रूप में एंट्री हुई है। इसके साथ ही एक्ट्रेस कोइना मित्रा की भी एंट्री हुई है। गोविंदा की भानजी आरती सिंह की भी बिग बॉस के घर में एंट्री हुई है। बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 को फास्ट डे फास्ट शो नाम दिया गया है, जबकि इससे पहले जीतने भी सीजन रहे हैं उन्हें फर्स्ट डे फर्स्ट शो के नाम से जाना जाता रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story