Bigg Boss 13: सलमान ने की घरवालों की तगड़ी धुलाई, एक-एक कंटेस्टेंट को निशाने पर लिया

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख घरवालों से लेकर दर्शक भी हैरान रह गए। दरअसल, 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने घर में एंट्री ली और फैली गंदगी को साफ की। उन्होंने किचन में जाकर बर्तन धोए और वॉशरूम को साफ किया.. इसके बाद वो चले गए... इस दौरान वो अपनी फिल्म 'दबंग 3' का 'आवारा सांग' गुनगुनाते हुए नजर आए। ये देख घरवालों ने सलमान खान को सॉरी बोला।
Gharwalon ki gandagi saaf karte hue @BeingSalmanKhan ne toh ghar ka bathroom bhi saaf kiya! @Vivo_India #BiggBoss13 #BB13 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/crSZofveJo
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2019
इसके बाद बिग बास सलमान खान सुल्तानी अखाड़े में बुलाते हैं और सलमान को इस शो के 10 साल पूरे होने पर बधाई देते है। इसके साथ ही बिग बॉस सलमान खान के बेहतरीन मोमेंट्स पर एक विडियो दिखाते है। अपनी पुरानी यादों और पलों को देख सलमान खान इमोशनल हो जाते है। इस दौरान बिग बॉस सलमान से कहते हैं कि अक्सर उनके इस शो से अलग होने की बातें कही जाती है लेकिन सभी जानते हैं कि ये शो और इसकी यादें सलमान को कितनी प्यारी हैं... वे कहते हैं कि बिग बॉस से जुड़ने के बाद अब शो और सलमान का नाम एक साथ लिया जाता है।
Sabhi gharwalon ne Swag se kiya @BeingSalmanKhan ke iss special moment ka Swaagat! @Vivo_India #BiggBoss13 #BB13 #WeekendKaVaar pic.twitter.com/o3te2Jhp5h
— COLORS (@ColorsTV) December 29, 2019
ये सब देख सलमान की आंखे नम हो जाती है और वो बिग बॉस का शुक्रिया कहते हैं। इसके बाद घरवाले भी सलमान खान के लिए स्पेशल परफॉर्मेंस करते है। वो सलमान खान के अलग अलग गानों पर डांस करते है। इस पर सलमान ने सबके एक्ट को अब तक के सभी सीजन्स का बेस्ट ऐक्ट बताया। सलमान खान घरवालों को एक-दूसरे के बारे में बताने का टास्क देते हैं। ये टास्क खबर बेस्ड होता है। इसके अलावा सलमान सभी घरवालों को दो तस्वीरें देते हैं। इन दो तस्वीरों में घर के सदस्यों को एक तस्वीर को बोर्ड पर लगाना है और दूसरी को काट कर फेंक देना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS