Bigg Boss 13: विशाल के उड़ेंगे होश, जब घर में एंट्री करेंगी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली

आप सब को वो बिग बॉस का एक सीन याद होगा जब शहनाज गिल की दुश्मन हिमांशी खुराना की घर एंट्री हुई थी। तब शहनाज गिल की क्या हालत हुई थी। ऐसे ही एक बार फिर घर में एक कंटेस्टेंट के दुश्मन की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है और वो हैं विशाल आदित्य सिंह.... जी हां, विशाल की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री हो सकती हैं। दोनों की लड़ाइयों ने नच बलिए में तहलका मचाया था, जिससे शो की टीआरपी में उछाल आई थी।
बताया जा रहा है कि विशाल सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली को मेकर्स साइन कर चुकी है। आपको बता दें कि विशाल सिंह ने भी बिग बॉस 13 में कुछ हफ्तों पहले वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री की है। दरअसल, नच बलिए में विशाल की दमदार पर्सनैलिटी से फैन्स काफी इंप्रेस नजर आए थे, जिसके बाद मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 13 के लिए अप्रोच किया था, लेकिन बिग बॉस में विशाल अभी तक काफी ठंडे नजर आ रहे हैं। शो की टीआरपी रेटिंग को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने विशाल की एक्स मधुरिमा को वाइल्ड कार्ड में लाने का फैसला किया है।
शो के फैंस के लिए के लिए एक अच्छी खबर है। इस हफ्ते नॉमिनेटेड हुए कंटेस्टेंट्स में से कोई भी घर से बाहर नहीं जाएगा। इसके पीछे की वजह है कि देवोलीना.. दरअसल, देवोलीना बैक इंजरी की वजह से काफी परेशान है, वो टास्क में हिस्सा भी नहीं ले पा रही है। ऐसे में मेकर्स ने देवोलीना को कुछ दिनों का आराम दिया है। देवोलीना के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ठीक होने के बाद देवालीना घर में दोबारा एंट्री करेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS