Bigg Boss 14: सिद्धार्थ शुक्ला की ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड बन सकती है शो का हिस्सा

टीवी का सबसे चहेता रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस शो को दिलचस्प और रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स पूरी मेहनत कर रहे हैं। शो मेकर्स अब तक कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स से इस शो का हिस्सा बनाने के लिए संपर्क कर रहे है। शो का हिस्सा होने के लिए इन सितारों को मोटी फीस की पेशकश की जा रही है। इसमें कई स्टार्स के नाम सामने आ रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) 'बिग बॉस 14' (Bigg Boss 14) का हिस्सा बन सकती है। मेकर्स ने उन्हें मोटी फीस ऑफर की है। नेहा शर्मा के साथ-साथ 'नागिन 4' (Naagin 4) की एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन से भी संपर्क किया गया है। सभी फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों एक्ट्रेस बिग बॉस (BB House) के सीजन 14 में हिस्सा बनेंगी। इसके अलावा, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के नाम पर भी मुहर मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा भी शो में पार्टिसिपेट कर सकते है।
आपको बता दें कि 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss13) को सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था। सिद्धार्थ शुक्ला इन दिनों अपने नए म्यूजिक वीडियो 'दिल को करार आया' (Dil Ko Karar Aaya) की शूटिंग में बिजी है। इस गाने में नेहा शर्मा (Neha Sharma) भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि नेहा शर्मा इस साल की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji The Unsung Warrior) में नजर आई थीं। इस फिल्म में नेहा के अलावा अजय देवगन (Ajay Devgn), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), काजल (Kajol) और शरद केलकर (Sharad Kelkar) जैसे कई स्टार्स लीड रोल में थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS