'बिग बॉस 2020' को जीतने की रेस में अब कुमार सानू के बेटे, कंटेस्टेंट बन छुड़ाएंगे सभी के छक्के

बिग बॉस 2020 को जीतने की रेस में अब कुमार सानू के बेटे, कंटेस्टेंट बन छुड़ाएंगे सभी के छक्के
X
'बिग बॉस 2020' को जीतने की रेस में अब कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी नजर आएंगे। शो का हिस्सा बनकर वो कंटेस्टेंट्स के छक्के छुड़ाएंगे।

'बिग बॉस' हर साल सुर्खियों में रहता है। इस बार 'बिग बॉस 14' अपने नए अंदाज के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। इस सीजन आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। चूंकि साल 2020 अभी तक सभी के लिए चैलेजिंग साबित होता आया है, इसलिए शो का नाम इस बार बिग बॉस 14 की जगह 'बिग बॉस 2020' रख दिया गया है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो रिलीज कर रहे है। जिसमें फैंस से जल्द शो शुरू होने की बात कही जा रही है। इस बार कंटेस्टेंट्स के तौर पर शो में कौन हिस्सा लेगा, इस बात को लेकर अभी सिर्फ खबरें ही आ रही है।

अब खबर आ रही है कि 'बिग बॉस 2020' (Bigg Boss 2020) में मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी हिस्सा ले सकते है। 26 साल के जान कुमार सानू का असली नाम जायेश भट्टाचार्या है। वो अपने पिता को अपना आडियल मानते है, इसलिए वो अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम लगाते हैं। जायेश कुमार सानू की पहली पत्नी रीता के बेटे हैं। कुमार सानू और रीता अब एक साथ नहीं रहते, लेकिन जायेश अपने पिता से काफी प्रभावित है। जायेश ने अपने पिता की तरह करियर के तौर पर म्यूजिक को ही चुना।


जान कुमार सानू एक क्लासिकल सिंगर हैं। उन्हें बचपन से ही गाने का शौक रहा है। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीं पर' के लिए 'बम बम बोले' गाया, जो सुपरहिट साबित हुआ। उन्होंने साउथ के लिए भी कई धांसू गाने गाएं है। 'बिग बॉस 2020' की बात करें तो शो में जान कुमार सानू के अलावा निया शर्मा, जैसमीन भसीन, पवित्रा पुनिया और नैना सिंह जैसे कंटेस्टेंट शामिल होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने शो के लिए जेनिफर विंगेट को भी ऑफर दिया था। लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया।

Tags

Next Story