Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच इस खास टास्क के बाद छिड़ा घमासान, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT: अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच इस खास टास्क के बाद छिड़ा घमासान, देखें वीडियो
X
'बिग बॉस ओटीटी' हर दिन खबरों में छाया रहता है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली है। तो अब शो से एक घमासान की वीडियो वायरल हो रही है। शो में ऐसा एक टास्क मिलनें के बाद हुआ। शो से आयी वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच बस हाथापाई होते- होते रह गयी है।

'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) हर दिन खबरों में छाया रहता है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के घर में एंट्री ली है। तो अब शो से एक घमासान की वीडियो वायरल हो रही है। शो में ऐसा एक टास्क मिलनें के बाद हुआ। शो से आयी वीडियो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) के बीच बस हाथापाई होते- होते रह गयी है।

हाल फिलहाल में डिजीटल प्लेटफॉर्म वूट (Voot) ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि शो में 'बिग बॉस' ने एक टास्क दिया है। इस टास्क में कनेक्शंस को टास्क दिया गया है कि उन्हें घड़ी में 33 मिनट की गिनती करनी है। इसके बाद वीडियो में दिखायी देता है कि अक्षरा सिंह और नेहा भसीन के बीच किसी चीज़ को लेकर के बहस हो रही थी। बाद में बहस इतनी बढ़ जाती है कि ऐसा लगने लगता है कि दोनों के बीच हाथापाई हो जाएगी। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन यहां देखिए वीडियो...

'बिग बॉस' जबसे शुरु हुआ तभी से किसी न किसी बात को लेकर इस शो की चर्चा होती ही रहती है। कभी शो में कनेक्शन के बीच खूब प्यार दिखाया जाता है, तो कभी कनेक्शंस के बीच तगड़ा-झगड़ा होता हुआ दिखाया जाता है। कुल मिलाकर ये शो फुल ऑन एंटरटेनिंग है। आपको बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' के बाद 'बिग बॉस' का सीज़न 15 कलर्स टीवी चैनल पर शुरु होगा। इस शो को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे। 'बिग बॉस ओटीटी' के दो कंटेस्टेंट को 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जल्द ही ये शो टीवी पर नए अंदाज़ में शुरु होनें वाला हैं।

Tags

Next Story