लॉकडाउन के बीच भी डांस रिएलिटी शो के चल रहे ऑडिशन, आप भी घर बैठे ले सकते हैं हिस्सा, माधुरी ने जारी किया वीडियो

लॉकडाउन के बीच जहां सभी कुछ बंद है। वहीं अब (Dance Reality Show) डांस रिएलिटी शो (Dance Deewane Audition Start) डांस दीवाने के ऑडिशन शुरू हो गये हैं। अगर आप भी इसके ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाना चाहते हैं और लॉकडाउन (Lockdown) को बाधा समझ रहे हैं तो ऐसा मत सोचिए। क्योकि आप बिना घर बाहर निकले भी डांस दीवाने 3 शो के ऑडिशन में परफॉर्म कर सकते हैं। जी हां छोटे पर्दे के सबसे चर्चित और लोकप्रिय डांस रिएलिटी शो का तीसरा सीजन डांस दीवाने के तीनों जज, माधुरी दीक्षित, शशांक खेतान और तुषार कालिया ने तैयारी कर ली है। इस शो के लिए ऑडिशन अब वीडियो बनाकर भेजने पर ही हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं इसका ऑडिशन आप ऑनलाइन भी दे सकते हैं। इसकी वजह लॉकडाउन के बीच ज्यादातर चीजों को वर्चुअल रखा जाना है। ऐसे में हम बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे डांस दीवाने के लिए ऑडिशन दे सकते हैं
दरअसल, कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो में हिस्सा लेने के लिए हर बार (Dance Audition) डांस ऑडिशन होते थे। इसमें प्रोग्राम को अर्जुन बिजलानी होस्ट करते थे। इस बार तिसरे सीजन में भी डांस दीवाने सीजन 3 को अर्जुन बिजलानी और (BiggBoss) बिग बॉस फेम शहनाज गिल हॉस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें हिस्सा लेने के लिए इस बार आपको ऑडिशन ऑनलाइन करना होगा। इसकी वजह लॉकडाउन है। ऐसे में ज्यादातर राज्यों की सीमाओं से बाहर भीतर जाना मना है। लोगों को घरों में ही रहने के आदेश है। ऐसे में आप इस शो के ऑनलाइन ऑडिशन दे सकते हैं।
View this post on InstagramA post shared by DANCE DEEWANE SEASON 3 (@dancedeewane3) on
ऐसे घर बैठे दे सकते हैं डांस दीवाने के लिए ऑडिशन
डांस दीवाने के सीजन 3 में ऑनलाइन ऑडिशन के लिए वूट (Voot) की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग करें। यहां पर आपको (Dance Deewane) डांस दीवाने के रजिस्ट्रेशन का बैनर दिख जाएगा। इस पर क्लिक कर पेज खुलेगा और आपको एक फार्म दिखेगा। इस फार्म में मांगी गई। सभी जानकारियों को पूरी तरह से भर दें। इस के बाद फॉर्म में डांस वीडियो अपलोड करने का भी ऑप्शन होगा। इसमें अपने डांस का 50MB तक का वीडियो भी अपलोड कर दें। वीडियो इससे ज्यादा एमबी का नहीं होना चाहिए। इसके बाद फार्म को सबमिट कर दें। इसी के बाद शो के तीनों जज ऑडिशन देने वाले कंटेस्टेंट को सिलेक्ट करेंगे। साथ ही शो को की शूटिंग लॉकडाउन खुलने के बाद ही हो सकेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS