दिल्ली हिंसा को सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया गृह मंत्रालय की नाकामी, कमल हासन ने दी शाबाशी

दिल्ली हिंसा को सुपरस्टार रजनीकांत ने बताया गृह मंत्रालय की नाकामी, कमल हासन ने दी शाबाशी
X
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली हिंसा भड़कने की वजह को खुफिया एजेंसी की विफलता बताया है। केंद्र सरकार की भी निंदा की है।

दिल्ली में भड़की हिंसा पर अब साउथ अभिनेता रजनीकांत भी सामने आ गये हैं। उन्होंने इस हिंसा की वजह खुफिया एजेंसी की विफलता बताया है। इतना ही नहीं रजनीकांत ने केंद्र सरकार की निंदा भी की। उनके इस कमेंट पर कमल हासन ने ट्वीट कर उन्हें शाबाशी देते हुए बधाई दी।

साउथ सुपरस्टार से नेता बने रजनीकांत ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा खुफिया विफलता के कारण हुई है। इनसे संख्ती के साथ निपटा जाना चाहिए था। इतना ही नहीं उन्होंने गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पों को रोकने में गृह मंत्रालय विफल रहा है। इसमें अब तक 24 लोगों की जान जा चुकी हैं। वहीं 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कमल हासन ने रजनीकांत को किया ट्वीट

रजनीकांत द्वारा दिये गये बयान पर कमल हासन ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। इसमें उन्होंने लिखा कि शबाश रजनी। इस मार्ग पर आपका स्वागत है। यह एक अलग रास्ता नहीं है। इस पर आपका स्वागत और बधाई हो। वही इसके बाद रजनीकांत ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में रहने वालों से अगर हिंसा कुचली नहीं जा रही है। तो उन्हें इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। हालांकि इसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

अमित शाह ने भी हिंसा भडकने के पीछे मानी यह विफलता

वही इस संबंध में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली में भडके विरोध खुफिया विफलता के कारण हुए हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं। देश में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड आने पर खुफिया अधिकारियों को ज्यादा सर्तकता बरतने चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Tags

Next Story